कांडी पुल से छलांग लगाने वाले युवक का शव 36 दिन बाद चमेरा डैम से बरामद

कांडी पुल से छलांग लगाने वाले युवक का शव 36 दिन बाद चमेरा डैम से बरामद

चम्बा 05 फरवरी मुकेश कुमार (गोल्डी)

चंबा जिले के कांडी पुल से छलांग लगाने वाले युवक का शव 36 दिनों बाद बरामद होने से क्षेत्र में शोक की लहर दौड़ गई है। मृतक की पहचान 26 वर्षीय ललित कुमार (26 व पुत्र निवासी गांव धार, डाकघर द्रड्डा, तहसील व जिला चंबा के रूप में हुई है। लंबे समय से लापता चल रहे युवक का शव मंगलवार को चमेरा चरण-1 डैम में पलेई नामक स्थान पर तैरता हुआ मिला।प्राप्त जानकारी के अनुसार स्थानीय लोगों ने डैम क्षेत्र में शव को देखा, जिसके बाद इसकी सूचना तुरंत पुलिस को दी गई। सूचना मिलते ही पुलिस टीम मौके पर पहुंची और शव को अपने कब्जे में लिया। प्रारंभिक जांच के बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए मेडिकल कॉलेज चंबा भेज दिया गया है, ताकि मौत के कारणों की औपचारिक पुष्टि की जा सके।बताया जा रहा है कि ललित कुमार ने करीब 36 दिन पहले कांडी पुल से छलांग लगा दी थी, जिसके बाद से उसकी तलाश लगातार जारी थी।

घटना के बाद पुलिस, प्रशासन और स्थानीय लोगों द्वारा युवक की खोज के लिए प्रयास किए गए, लेकिन नदी के तेज बहाव और भौगोलिक परिस्थितियों के चलते सफलता नहीं मिल पाई थी। आखिरकार बीते कल चमेरा डैम में शव मिलने से मामले से पर्दा उठा।युवक का शव मिलने की सूचना जैसे ही परिजनों को मिली, परिवार में कोहराम मच गया। परिजन मौके पर पहुंचे और शव की पहचान की। गांव धार सहित आसपास के क्षेत्रों में इस घटना को लेकर शोक का माहौल है। स्थानीय लोग भी इस दुखद घटना पर गहरा दुख व्यक्त कर रहे हैं।पुलिस थाना सदर ने मामला दर्ज कर आगामी जांच शुरू कर दी है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के कारणों को लेकर स्थिति स्पष्ट हो सकेगी। पुलिस अधीक्षक चंबा विजय कुमार सकलानी का कहना है कि सभी पहलुओं को ध्यान में रखते हुए जांच की जा रही है और आवश्यक कानूनी प्रक्रिया पूरी की जा रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!