चम्बा में 16-20 फरवरी तक सिक्योरिटी गार्ड के 100 पदों के लिए कैंपस इंटरव्यू

चम्बा, 10 फरवरी मुकेश कुमार (गोल्डी)
चम्बा, 10 फरवरी मुकेश कुमार (गोल्डी)
जिला रोजगार अधिकारी अरविंद सिंह चौहान ने जानकारी देते हुए बताया कि जिला रोजगार कार्यालय बालू चम्बा और इसके उपकार्यालयों में 16 से 20 फरवरी तक कैंपस इंटरव्यू का आयोजन किया जा रहा है। निजी कंपनी सिक्योरिटी एंड इंटेलिजेंस सर्विसेज इंडिया लिमिटेड (RTA हमीरपुर) द्वारा सिक्योरिटी गार्ड के 100 पद भरे जाएंगे। यह अवसर स्थानीय युवाओं के लिए रोजगार के द्वार खोलने वाला है।कैंपस इंटरव्यू का शेड्यूल इस प्रकार है: 16 फरवरी को जिला रोजगार कार्यालय बालू चम्बा, 17 फरवरी को उप रोजगार कार्यालय सुंडला, 18 फरवरी को उप रोजगार कार्यालय डलहौजी, 19 फरवरी को उप रोजगार कार्यालय तीसा और 20 फरवरी को उप रोजगार कार्यालय चुवाड़ी में। सभी इंटरव्यू सुबह 11 बजे शुरू होंगे।यह भर्ती केवल पुरुष अभ्यर्थियों के लिए है।

न्यूनतम शैक्षणिक योग्यता मैट्रिक है, जबकि आयु सीमा 19 से 40 वर्ष के बीच होनी चाहिए। शारीरिक मानदंडों में ऊंचाई कम से कम 165 सेंटीमीटर और वजन 54 से 95 किलोग्राम अनिवार्य है। चयन प्रक्रिया के बाद उम्मीदवारों को एक माह का प्रशिक्षण दिया जाएगा। चयनितों को 8 घंटे की ड्यूटी पर 15 से 17 हजार रुपये और 12 घंटे की ड्यूटी पर 19 से 24 हजार रुपये मासिक वेतन मिलेगा, साथ ही अन्य लाभ भी प्रदान किए जाएंगे।इच्छुक अभ्यर्थी शैक्षणिक प्रमाण-पत्रों की मूल प्रति, पासपोर्ट साइज फोटो, रोजगार कार्यालय का प्रमाण-पत्र, आधार कार्ड और बायोडाटा लेकर निर्धारित तिथि व स्थान पर पहुंचें। जिला रोजगार कार्यालय ने युवाओं से इस सुनहरे अवसर का लाभ उठाने की अपील की है, ताकि बेरोजगारी कम हो और स्थानीय स्तर पर रोजगार बढ़े। अधिक जानकारी के लिए नजदीकी रोजगार कार्यालय से संपर्क करें।