16 से 20 फरबरी तक आयोजित होंगे कैंपस इंटरव्यू, जिला रोजगार अधिकारी चम्बा जितेंद्र सिंह वर्मा

16 से 20 फरबरी तक आयोजित होंगे कैंपस इंटरव्यू, जिला रोजगार अधिकारी चम्बा जितेंद्र सिंह वर्मा

चम्बा, 10 फरबरी मुकेश कुमार (गोल्डी)

जिला रोजगार अधिकारी जितेंद्र सिंह वर्मा ने जानकारी देते हुए बताया कि जिला रोजगार कार्यालय बालू चंबा के द्वारा जिला के विभिन्न उप रोजगार कार्यालयों में कैंपस इंटरव्यू का आयोजन किया जा रहा है जिसमें निजी कम्पनी द्वारा सिक्योरिटी गार्ड के 100 पदों को भरा जाएगा।उन्होंने बताया कि सिक्योरिटी और इंटेलिजेंस सर्विस इंडिया लिमिटेड आरटीए हमीरपुर द्वारा यह कैंपस इंटरव्यू आयोजित किए जाएंगे। उन्होंने बताया कि 16 फरबरी को जिला रोजगार कार्यालय बालू चम्बा, 17 फरबरी को उप रोजगार कार्यालय सुंडला, 18 फरबरी को उप रोजगार कार्यालय डलहौज़ी, 19 फरबरी को उप रोजगार कार्यालय तीसा और 20 फरबरी को उप रोजगार कार्यालय चुवाड़ी में कैंपस इंटरव्यू का आयोजन किया जाएगा।

जितेंद्र सिंह वर्मा ने बताया कि आयोजित होने वाले कैंपस इंटरव्यू प्रक्रिया में सिर्फ पुरुष अभ्यर्थी ही भाग ले सकते हैं जिसके लिए न्यूनतम शैक्षणिक योगिता मैट्रिक निर्धारित की गई है। इच्छुक उम्मीदवार की आयु सीमा 19 से 40 के बीच होनी चाहिए साथ ही चयन के लिए न्यूनतम शारीरिक मानदंड में ऊंचाई 165 सेंटीमीटर और बजन 54 किलोग्राम से 95 किलोग्राम के बीच होना अनिवार्य है।उन्होंने बताया कि चयन प्रक्रिया के पश्चात चयनित उम्मीदवारों को एक माह के प्रशिक्षण के पश्चात 8 घंटे ड्यूटी करने पर 15 हज़ार से 17 हज़ार एवं 12 घंटे ड्यूटी करने पर 19 हज़ार से 24 हजार मासिक वेतन एवं अन्य लाभ भी प्रदान किये जाएंगे।उन्होंने बताया कि सभी इच्छुक एवं योग्य पुरुष अभ्यार्थी शैक्षणिक योग्यता के मूल प्रमाण पत्र, पासपोर्ट साइज फोटो, रोजगार कार्यालय का प्रमाण पत्र, आधार कार्ड व बायोडाटा लेकर निर्धारित तिथि और स्थान पर प्रातः 11 बजे उपस्थित हो जाएं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!