चाइल्ड हेल्पलाइन चंबा ने चौंतड़ा व सनोथा में चलाया जागरूकता अभियान, बाल अधिकारों व नशे के दुष्प्रभावों पर दी अहम जानकारी

चाइल्ड हेल्पलाइन चंबा ने चौंतड़ा व सनोथा में चलाया जागरूकता अभियान, बाल अधिकारों व नशे के दुष्प्रभावों पर दी अहम जानकारी

चम्बा 10 फरवरी मुकेश कुमार (गोल्डी)

चम्बा 10 फरवरी मुकेश कुमार (गोल्डी)

चाइल्ड हेल्पलाइन चंबा द्वारा आज चंबा शहर के चौंतड़ा मुहल्ला स्थित उत्कृष्ट जन शिक्षण संस्थान तथा चंबा उपमंडल की घघरोता पंचायत के गांव सनोथा में जागरूकता कार्यक्रमों का आयोजन किया गया। इन कार्यक्रमों का उद्देश्य बच्चों, प्रशिक्षुओं और ग्रामीणों को बाल अधिकारों, नशे की बुराई, सोशल मीडिया पर बढ़ रही ब्लैकमेलिंग की घटनाओं तथा चाइल्ड हेल्पलाइन के टोल फ्री नंबर 1098 की कार्यप्रणाली के प्रति जागरूक करना रहा।कार्यक्रम के दौरान चाइल्ड हेल्पलाइन चंबा की काउंसलर नीता देवी, केस वर्कर चमन सिंह तथा काजू राम ने प्रतिभागियों को 1098 हेल्पलाइन की सेवाओं की विस्तृत जानकारी दी।

उन्होंने बताया कि यह सेवा संकटग्रस्त बच्चों के लिए 24 घंटे उपलब्ध है और किसी भी प्रकार के शोषण, दुर्व्यवहार या खतरे की स्थिति में तुरंत सहायता प्रदान करती है।बच्चों को बाल विवाह, बाल मजदूरी, नशाखोरी, बाल तस्करी, बाल भिक्षावृत्ति, बाल यौन शोषण, घरेलू हिंसा, मानसिक प्रताड़ना, शारीरिक दंड जैसी सामाजिक बुराइयों के बारे में जागरूक किया गया। इसके साथ ही दिव्यांग, अनाथ एवं अर्ध-अनाथ बच्चों के लिए सरकार द्वारा चलाई जा रही विभिन्न योजनाओं तथा स्कूल छोड़ चुके बच्चों को पुनः मुख्यधारा में लाने हेतु परामर्श सेवाओं की जानकारी भी दी गई।कार्यक्रम में सोशल मीडिया के सुरक्षित उपयोग पर विशेष जोर दिया गया। बच्चों, विशेषकर बालिकाओं को अनजान लोगों से संपर्क न रखने, बहलाने-फुसलाने व ब्लैकमेल करने वालों से सावधान रहने की सलाह दी गई।

उन्हें बताया गया कि यदि कोई व्यक्ति रास्ते में तंग करे, भद्दी टिप्पणियां करे, गलत तरीके से छुए या मोबाइल पर आपत्तिजनक सामग्री दिखाए तो इसकी सूचना तुरंत 1098 पर दें।इसके अलावा बच्चों को पोषण, अनुशासन और जीवन में लक्ष्य निर्धारण के महत्व के बारे में भी जानकारी प्रदान की गई। शिक्षण संस्थान के प्रभारी, अध्यापकों और ग्रामीणों ने कार्यक्रम की सराहना करते हुए इसे बच्चों और अभिभावकों के लिए अत्यंत उपयोगी बताया। कार्यक्रम में अध्यापिका अर्पिता, प्रियंका, वर्षा, वरुण सहित 35 प्रशिक्षु, 10 ग्रामीण और 13 बच्चों समेत कुल 58 प्रतिभागियों ने भाग लिया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!