शिमला ग्रामीण के जाबरी में महिला मंडल भवन का लोकार्पण, विकास और नशामुक्ति पर दिया जोर

शिमला 11 फरवरी चंबा न्यूज़ एक्सप्रेस (ब्यूरो)
लोक निर्माण एवं शहरी विकास मंत्री विक्रमादित्य सिंह ने बुधवार को शिमला ग्रामीण विधानसभा क्षेत्र की ग्राम पंचायत बठमाना के तहत जाबरी में महिला मंडल भवन का लोकार्पण किया। इस अवसर पर आयोजित जनसभा को संबोधित करते हुए उन्होंने कहा कि प्रदेश इस समय आर्थिक संकट से जूझ रहा है, इसलिए फिजूलखर्ची से बचना आवश्यक है। उन्होंने भरोसा दिलाया कि हिमाचल प्रदेश इस संकट से उभरकर फिर से एक मजबूत राज्य बनेगा, जैसा कि पूर्व में भी कठिन परिस्थितियों के बावजूद होता रहा है।

मंत्री ने कहा कि महिलाएं ग्रामीण अर्थव्यवस्था की रीढ़ हैं। प्रदेश सरकार ‘हिम ईरा’ ब्रांड के माध्यम से महिलाओं द्वारा तैयार स्थानीय उत्पादों को देशभर में पहुंचा रही है, जिससे उन्हें घर बैठे रोजगार मिल रहा है। उन्होंने बताया कि साढ़े तीन लाख रुपये की लागत से बने महिला मंडल भवन का उपयोग महिलाएं अपनी आजीविका को सशक्त बनाने के लिए करें। उन्होंने क्षेत्र की समस्याओं के समाधान के लिए निरंतर प्रयास करने और जनता से संवाद बनाए रखने की बात कही।स्वास्थ्य और शिक्षा पर बोलते हुए मंत्री ने कहा कि धामी कॉलेज क्षेत्र की शान है और वहां आधारभूत ढांचे को मजबूत किया जा रहा है।

धामी सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र को आदर्श अस्पताल बनाने की दिशा में तेजी से काम हो रहा है, जबकि सुन्नी क्षेत्र के अस्पताल की क्षमता 100 बेड कर दी गई है। स्वास्थ्य विभाग में रिक्त पदों को भरने की प्रक्रिया भी शुरू कर दी गई है।उन्होंने बताया कि 25 करोड़ रुपये की लागत से पेयजल योजना बनाई जा रही है, जिससे क्षेत्र के छूटे हुए घरों को लाभ मिलेगा। सिंचाई योजनाओं पर भी कार्य जारी है। जायसी मंदिर के पास खेल मैदान बनाने और जिम के लिए दो लाख रुपये देने की घोषणा भी की गई।

मंत्री ने कहा कि पिछले तीन वर्षों में शिमला ग्रामीण विधानसभा क्षेत्र में 375 से 400 करोड़ रुपये विकास कार्यों पर खर्च किए गए हैं, जबकि बठमाना पंचायत के लिए अब तक 20 लाख रुपये जारी किए जा चुके हैं।नशे के मुद्दे पर उन्होंने युवाओं के भविष्य को सुरक्षित रखने के लिए नशे के कारोबार की सूचना पुलिस को देने की अपील की। इस मौके पर पूर्व विधायक सोहन लाल सहित कई जनप्रतिनिधि और गणमान्य व्यक्ति उपस्थित