भटियात के होबार स्कूल में महिला एवं बाल विकास विभाग का जिला स्तरीय जागरूकता शिविर आयोजित

भटियात के होबार स्कूल में महिला एवं बाल विकास विभाग का जिला स्तरीय जागरूकता शिविर आयोजित

भटियात/चम्बा 14 फरवरी मुकेश कुमार( गोल्डी)

महिला एवं बाल विकास विभाग चम्बा द्वारा जिला कार्यक्रम अधिकारी कमल किशोर शर्मा के मार्गदर्शन में संकल्प–हब के अंतर्गत भटियात उपमंडल की राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला होबार में एक दिवसीय जिला स्तरीय जागरूकता शिविर का आयोजन किया गया। शिविर की अध्यक्षता विद्यालय के प्रधानाचार्य प्रवीण कुमार सिंह ने की।कार्यक्रम में संकल्प–हब के जिला मिशन समन्वयक मनोहर नाथ ने महिलाओं एवं बच्चों से संबंधित केंद्र और राज्य सरकार की विभिन्न योजनाओं की विस्तृत जानकारी दी। उन्होंने मिशन शक्ति, बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ, कार्यस्थल पर महिलाओं का यौन उत्पीड़न अधिनियम 2013, शक्ति सदन, वन स्टॉप सेंटर, चाइल्ड एब्यूज, चाइल्ड हेल्पलाइन, बाल विवाह, घरेलू हिंसा और बाल विवाह मुक्त भारत अभियान के बारे में जानकारी साझा की।

साथ ही बच्चों की सुरक्षा के लिए चाइल्ड हेल्पलाइन नंबर 1098 तथा वुमन हेल्पलाइन नंबर 181 की जानकारी भी दी गई।शिविर के दौरान पुलिस थाना चुवाड़ी से आए रणजीत सिंह ने विद्यार्थियों को यातायात नियमों की अहम जानकारी दी। उन्होंने नशे, विशेषकर चिट्टा सहित अन्य मादक पदार्थों के दुष्प्रभावों पर प्रकाश डालते हुए बच्चों को नशे से दूर रहने की सलाह दी। उन्होंने कहा कि कोई भी नाबालिग बिना लाइसेंस वाहन न चलाए।महिला एवं बाल विकास विभाग की पर्यवेक्षक सुभा देवी ने विद्यार्थियों को पोक्सो एक्ट के प्रावधानों की जानकारी दी।

वहीं मनोहर नाथ ने महिला सशक्तिकरण, बुनियादी आजीविका, पोषण, एनीमिया, मासिक धर्म एवं उससे जुड़ी समस्याओं पर भी विस्तार से चर्चा की और महिलाओं व लड़कियों के खिलाफ बढ़ते अपराधों के प्रति जागरूक किया।प्रधानाचार्य प्रवीण कुमार सिंह ने विभाग का आभार जताते हुए कहा कि इस तरह के जागरूकता कार्यक्रम विद्यार्थियों के सही मार्गदर्शन के लिए अत्यंत आवश्यक हैं। उन्होंने भविष्य में भी ऐसे कार्यक्रम आयोजित करने की आवश्यकता पर बल दिया।इस अवसर पर विद्यालय के अध्यापक, स्थानीय सुपरवाइजर, आंगनबाड़ी कार्यकर्ता तथा लगभग 200 विद्यार्थियों ने सक्रिय रूप से भाग लिया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!