सिहुंता क्षेत्र में पुलिस की बड़ी कार्रवाई, चिट्टा व चरस सहित तीन आरोपी गिरफ्तार

सिहुंता क्षेत्र में पुलिस की बड़ी कार्रवाई, चिट्टा व चरस सहित तीन आरोपी गिरफ्तार

भटियात/ चम्बा 19 फरवरी मुकेश कुमार (गोल्डी)

हिमाचल प्रदेश के जिला चंबा में नशे के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत पुलिस को एक और बड़ी सफलता हाथ लगी है। चंबा जिले के सिहुंता क्षेत्र में पुलिस ने 4.24 ग्राम चिट्टा (हेरोइन) और 3.1 ग्राम चरस के साथ तीन युवकों को गिरफ्तार किया है। यह कार्रवाई बीती रात विभिन्न स्थानों पर लगाए गए पुलिस नाकों के दौरान की गई।प्राप्त जानकारी के अनुसार, पुलिस टीम ने रात्रि गश्त और नाकाबंदी के दौरान संदिग्ध गतिविधियों पर कड़ी नजर रखी हुई थी। इसी दौरान सिहुंता क्षेत्र में तीन युवकों को जांच के लिए रोका गया। तलाशी लेने पर उनके पास से प्रतिबंधित मादक पदार्थ बरामद हुए। पुलिस ने तुरंत कार्रवाई करते हुए तीनों को मौके पर ही हिरासत में ले लिया।गिरफ्तार आरोपियों की पहचान विकास कुमार निवासी कामला, राकेश कुमार निवासी टेण्ठा और अभिषेक कुमार निवासी सिहुंता के रूप में हुई है। प्रारंभिक पूछताछ में पुलिस यह पता लगाने का प्रयास कर रही है कि आरोपी नशीले पदार्थ कहां से लाए थे और इन्हें आगे कहां सप्लाई किया जाना था।

इसी दिन एक अन्य कार्रवाई में शाम करीब 7:50 बजे सिहुंता पुलिस ने मर्थू लिंक रोड पर गश्त के दौरान एक आरोपी को गिरफ्तार किया। आरोपी के कब्जे से 1.23 ग्राम चिट्टा (हेरोइन) बरामद की गई। गिरफ्तार आरोपी की पहचान अभिषेक कुमार पुत्र अशोक कुमार, निवासी गांव व डाकघर सिहुंता, तहसील सिहुंता, जिला चंबा (उम्र 33 वर्ष) के रूप में हुई है। इस संबंध में पुलिस ने एनडीपीएस एक्ट की धारा 21 के तहत मामला दर्ज किया है।
पुलिस द्वारा दोनों मामलों में गहन जांच की जा रही है। अधिकारियों का कहना है कि नशे के नेटवर्क से जुड़े अन्य लोगों की भूमिका की भी जांच की जा रही है। जिला पुलिस ने स्पष्ट किया है कि नशे के खिलाफ अभियान आगे भी सख्ती से जारी रहेगा, ताकि युवाओं को इस घातक लत से बचाया जा

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!