सिहुंता में 78 ग्राम चरस सहित 45 वर्षीय युवक काबू ,मामला दर्जपुलिस जांच में जुटी

भटियात/ चम्बा 20 फरवरी मुकेश कुमार (गोल्डी)
जिला चंबा के अंतर्गत पुलिस थाना सिहुंता की टीम ने बीते कल नियमित गश्त के दौरान एक व्यक्ति के कब्जे से कुल 78 ग्राम चरस बरामद करने में सफलता हासिल की है। प्राप्त जानकारी के अनुसार बीते कल लगभग सुबह सवा 11 बजे पुलिस थाना सिहुंता की टीम क्षेत्र में कानून व्यवस्था बनाए रखने के उद्देश्य से गश्त पर थी। इसी दौरान पुलिस दल ने टिकरी क्षेत्र में संदेह के आधार पर एक व्यक्ति की तलाशी ली।तलाशी के दौरान उक्त व्यक्ति के पास से 78 ग्राम चरस बरामद की गई। आरोपी की पहचान 45 वर्षीय .महिंदर सिंह पुत्र लब्दीराम निवासी गांव ललोह, डाकघर टिकरी, तहसील सिहुंता, जिला चंबा, के रूप में हुई है। पुलिस ने मौके पर ही आरोपी को हिरासत में लेकर उसके खिलाफ मादक द्रव्य अधिनियम की धारा 2० के तहत पुलिस थाना सिहुंता मामला दर्ज कर लिया है।

पुलिस द्वारा बरामद की गई चरस को कब्जे में लेकर नियमानुसार कार्रवाई अमल में लाई जा रही है।पुलिस अधीक्षक चंबाविजय कुमार सकलानी ने जानकारी देते हुए बताया कि क्षेत्र में नशे के अवैध कारोबार के खिलाफ लगातार अभियान जारी है और संदिग्ध गतिविधियों पर कड़ी नजर रखी जा रही है। उन्होंने आम जनता से भी अपील की है कि यदि उन्हें किसी भी प्रकार की नशा तस्करी या अवैध गतिविधि की जानकारी मिले तो तुरंत पुलिस को सूचित करें, ताकि समाज को नशे के दुष्प्रभावों से बचाया जा सके।