चंबा में 23-24 फरवरी को ए ‘नएसवी प्रशिक्षण व पुरुष नसबंदी शिविर आयोजित

चंबा में 23-24 फरवरी को ए ‘नएसवी प्रशिक्षण व पुरुष नसबंदी शिविर आयोजित

चम्बा 20 फरवरी मुकेश कुमार(गोल्डी)

स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण विभाग चंबा द्वारा पुरुष नसबंदी को बढ़ावा देने और चिकित्सा अधिकारियों को प्रशिक्षित करने के उद्देश्य से 23 और 24 फरवरी 2026 को पंडित जवाहरलाल नेहरू मेडिकल कॉलेज चंबा में एनएसवी (नॉन-स्केलपल वासेक्टोमी) प्रशिक्षण एवं विशेष पुरुष नसबंदी शिविर का आयोजन किया जा रहा है। यह शिविर जिले में आयोजित किया जा रहा तीसरा और अंतिम पुरुष नसबंदी कैंप होगा।जिला स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. कविता महाजन ने जानकारी देते हुए बताया कि इससे पूर्व आयोजित शिविरों में 113 सफल पुरुष नसबंदी ऑपरेशन किए जा चुके हैं। उन्होंने कहा कि इस बार के प्रशिक्षण कार्यक्रम में विशेषज्ञ चिकित्सक डॉ. नवदीप राठौर, डॉ. दीपेश बराल और डॉ. नरेंद्र कुमार चिकित्सा अधिकारियों को एनएसवी तकनीक का प्रशिक्षण प्रदान करेंगे। इस प्रशिक्षण में जिला ऊना के चार चिकित्सा अधिकारी भी भाग लेंगे।डॉ. कविता महाजन ने बताया कि परिवार नियोजन कार्यक्रम के अंतर्गत आयोजित इस प्रशिक्षण का मुख्य उद्देश्य चिकित्सा अधिकारियों को नॉन-स्केलपल वासेक्टोमी (NSV) तकनीक की विस्तृत जानकारी देना और उन्हें इस प्रक्रिया में दक्ष बनाना है। उन्होंने कहा कि एनएसवी पुरुषों के लिए परिवार नियोजन का एक सुरक्षित, सरल और प्रभावी तरीका है, जिसमें किसी प्रकार का बड़ा चीरा नहीं लगाया जाता और जटिलताओं की संभावना भी बेहद कम होती है।उन्होंने आम जनता से अपील की कि जो व्यक्ति परिवार नियोजन अपनाना चाहते हैं और नसबंदी करवाने के इच्छुक हैं, वे अपने नजदीकी आशा कार्यकर्ता या स्वास्थ्य केंद्र से संपर्क कर इस विशेष शिविर का लाभ उठाएं। स्वास्थ्य विभाग द्वारा इस दिशा में जागरूकता बढ़ाने और बेहतर स्वास्थ्य सेवाएं उपलब्ध कराने के निरंतर प्रयास किए जा रहे हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!