एसआईयु पुलिस दल चम्बा को चौहड़ा में नाकाबंदी के दौरान 10.08 ग्राम चिट्टा बरामद, दो युवक गिरफ्तार

एसआईयु पुलिस दल चम्बा को चौहड़ा में नाकाबंदी के दौरान 10.08 ग्राम चिट्टा बरामद, दो युवक गिरफ्तार

चम्बा 21 फरवरी मुकेश कुमार (गोल्डी)

चंबा पुलिस द्वारा नशे के खिलाफ चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत स्पेशल इन्वेस्टिगेशन यूनिट (एसआईयू) को आज एक बड़ी सफलता हाथ लगी। चौहड़ा क्षेत्र में की गई सघन नाकाबंदी के दौरान पुलिस ने 10.08 ग्राम चिट्टा (हेरोइन) बरामद कर दो युवकों को गिरफ्तार किया है।जानकारी के अनुसार एसआईयू दल चौहड़ा क्षेत्र में वाहनों की नियमित जांच कर रहा था। इसी दौरान दोपहर करीब सवा एक बजे पठानकोट की ओर से भलेई-तलेरू की दिशा में आ रही एक मारुति ऑल्टो K10 कार, जिस पर अस्थायी नंबर लगा हुआ था, को निरीक्षण के लिए रुकने का संकेत दिया गया।

कार में सवार दोनों युवक पुलिस को देखकर घबरा गए और स्वयं को स्थानीय निवासी बताते हुए जांच से बचने की कोशिश करने लगे। हालांकि, सतर्क पुलिस दल ने बिना किसी दबाव के वाहन की तलाशी ली।तलाशी के दौरान दोनों युवकों के कब्जे से कुल 10.08 ग्राम चिट्टा (हेरोइन) बरामद किया गया। आरोपियों की पहचान 23 वर्षीय कमल भारद्वाज पुत्र खेम राज निवासी गांव धार, डाकघर भंजराडू तहसील चुराह तथा 21 वर्षीय मोहिंदर सिंह उर्फ धोनी पुत्र प्रभुदयाल निवासी गांव चरोटा, डाकघर गनेड, तहसील चुराह, जिला चंबा के रूप में हुई है।पुलिस ने दोनों आरोपियों को मौके पर ही गिरफ्तार कर उनके खिलाफ एनडीपीएस एक्ट की विभिन्न धाराओं के तहत पुलिस थाना खैरी में मामला दर्ज कर लिया है।

इस मामले की पुष्टि पुलिस अधीक्षक चंबा विजय कुमार सकलानी ने की है। उन्होंने बताया कि प्रारंभिक जांच में यह पता लगाने का प्रयास किया जा रहा है कि आरोपी नशीला पदार्थ कहां से लाए थे और इसे किसे सप्लाई किया जाना था। पुलिस संभावित नशा तस्करी नेटवर्क की भी जांच कर रही है।पुलिस अधीक्षक ने स्पष्ट किया है कि नशे के कारोबार में लिप्त लोगों के खिलाफ सख्त कार्रवाई लगातार जारी ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!