बनीखेत में पांच दिवसीय प्री-प्राइमरी कार्यशाला का आयोजन, 66 शिक्षकों ने लिया प्रशिक्षण

बनीखेत में पांच दिवसीय प्री-प्राइमरी कार्यशाला का आयोजन, 66 शिक्षकों ने लिया प्रशिक्षण

डलहौजी/ चम्बा 21 फरवरी मुकेश कुमार (गोल्डी)

बनीखेत में पांच दिवसीय प्री-प्राइमरी कार्यशाला का सफल आयोजन किया गया। कार्यशाला की अध्यक्षता बीईओ बनीखेत श्री मणि बहादुर थापा ने की, जबकि श्री जोगिंदर सिंह, सीएचटी डलहौजी, कार्यशाला के समन्वयक रहे। इस आयोजन में बीआरसी कार्यालय के स्टाफ ने भी सक्रिय भूमिका निभाई।इस पांच दिवसीय कार्यशाला में क्षेत्र की 66 प्री-प्राइमरी पाठशालाओं के शिक्षकों ने भाग लिया। कार्यशाला का उद्देश्य शिक्षकों को प्री-प्राइमरी कक्षाओं के बच्चों को पढ़ाने के नवीन और नवाचार आधारित तरीकों से अवगत कराना था। प्रशिक्षण सत्रों में बाल-केंद्रित शिक्षण पद्धति, खेल-आधारित शिक्षा, गतिविधि-आधारित अधिगम तथा बच्चों की मानसिक और रचनात्मक क्षमताओं के विकास पर विशेष जोर दिया गया।कार्यशाला में केंद्रीय मुख्य शिक्षकों और अन्य मुख्य शिक्षकों ने भी भागीदारी सुनिश्चित की। मुख्य स्रोत समन्वयक के रूप में श्रीमती इंदु बाला, श्री त्रिलोक सिंह एवं श्री कुलदीप सिंह ने महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। उन्होंने शिक्षकों को व्यवहारिक गतिविधियों और उदाहरणों के माध्यम से प्रभावी शिक्षण तकनीकों की जानकारी दी।कार्यशाला का मुख्य उद्देश्य विद्यालयों में बच्चों की नामांकन दर (एनरोलमेंट) बढ़ाना तथा शिक्षा के प्रति उनकी रुचि को प्रोत्साहित करना रहा। अधिकारियों ने बताया कि प्रारंभिक स्तर पर मजबूत शैक्षणिक आधार तैयार करना अत्यंत आवश्यक है, जिससे बच्चों का सर्वांगीण विकास सुनिश्चित हो सके।आयोजकों ने विश्वास जताया कि इस प्रशिक्षण से शिक्षकों की कार्यक्षमता में वृद्धि होगी और प्री-प्राइमरी शिक्षा की गुणवत्ता में सकारात्मक सुधार देखने को मिलेगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!