कुलदीप सिंह पठानिया 24 से 27 फरवरी तक चंबा प्रवास पर, विभिन्न कार्यक्रमों में करेंगे शिरकत

कुलदीप सिंह पठानिया 24 से 27 फरवरी तक चंबा प्रवास पर, विभिन्न कार्यक्रमों में करेंगे शिरकत

चंबा 22 फरवरी मुकेश कुमार (गोल्डी)

हिमाचल प्रदेश विधानसभा अध्यक्ष कुलदीप सिंह पठानिया 24 से 27 फरवरी तक जिला चंबा के प्रवास पर रहेंगे। विभागीय प्रवक्ता ने उनके निर्धारित कार्यक्रमों की जानकारी देते हुए बताया कि इस दौरान वे विभिन्न शैक्षणिक, प्रशासनिक एवं जनहित से जुड़े आयोजनों में भाग लेंगे।प्रवक्ता के अनुसार 24 फरवरी को विधानसभा अध्यक्ष राजकीय महाविद्यालय सिहुंता के वार्षिक पारितोषिक वितरण समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में शिरकत करेंगे। इस अवसर पर वे मेधावी विद्यार्थियों को सम्मानित करेंगे तथा युवाओं को शिक्षा और अनुशासन के महत्व पर संबोधित करेंगे।25 फरवरी को दोपहर 12:30 बजे वे राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय चुवाड़ी के वार्षिक पारितोषिक वितरण समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहेंगे। कार्यक्रम के दौरान शैक्षणिक, सांस्कृतिक एवं खेल गतिविधियों में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले विद्यार्थियों को पुरस्कार प्रदान किए जाएंगे।26 फरवरी को प्रातः 11:30 बजे विधानसभा अध्यक्ष बचत भवन चंबा में आयोजित जिला स्तरीय शिकायत निवारण समिति की बैठक की अध्यक्षता करेंगे। इस बैठक में विभिन्न विभागों से संबंधित लंबित जन शिकायतों की समीक्षा की जाएगी तथा उनके त्वरित समाधान के लिए आवश्यक दिशा-निर्देश जारी किए जाएंगे। इसके उपरांत सायं 3:30 बजे वे पंडित जवाहरलाल नेहरू मेडिकल कॉलेज का दौरा करेंगे और वहां की व्यवस्थाओं का जायजा लेंगे।27 फरवरी को कुलदीप सिंह पठानिया दोपहर 12:30 बजे भरमौर विधानसभा क्षेत्र के मैहला में आयोजित “सरकार गांव के द्वार” कार्यक्रम की अध्यक्षता करेंगे। इस कार्यक्रम का उद्देश्य ग्रामीण क्षेत्रों में सरकारी योजनाओं की जानकारी एवं लाभ सीधे लोगों तक पहुंचाना है।28 फरवरी को विधानसभा अध्यक्ष सिहुंता से शिमला के लिए प्रस्थान करेंगे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!