NHPC और उपायुक्त कार्यालय चंबा के बीच मैत्रीपूर्ण क्रिकेट मैच, DC XI की शानदार जीत

NHPC और उपायुक्त कार्यालय चंबा के बीच मैत्रीपूर्ण क्रिकेट मैच, DC XI की शानदार जीत

चम्बा 23 फरवरी मुकेश कुमार (गोल्डी)

चंबा के करियां स्थित एनएचपीसी खेल मैदान में बीते दिन NHPC और उपायुक्त कार्यालय चंबा की टीमों के बीच नशा निवारण थीम पर एक मैत्रीपूर्ण क्रिकेट मैच का आयोजन किया गया। इस आयोजन का उद्देश्य खेलों के माध्यम से युवाओं को नशे से दूर रहने का संदेश देना रहा।मैच के दौरान डीजीएम (एचआर) एनएचपीसी जनेष बतौर मुख्य अतिथि उपस्थित रहे। उन्होंने दोनों टीमों के खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त किया और उनका उत्साहवर्धन किया। एनएचपीसी चंबा की टीम की अगुवाई श्री माधव पांडे ने की, जबकि उपायुक्त कार्यालय चंबा की टीम का नेतृत्व श्री जोगिंदर पाल ने किया।उपायुक्त कार्यालय की ओर से जोगिंदर पाल, अवनेश शर्मा, ओपी कालिया, दिलवर सिंह, विजय कुमार, सुयश शर्मा, पंकज कुमार, विनोद कुमार, सूरज बरोत्रा, विपन कुमार, मनोज कुमार और बिंदु कुमार ने मैदान में दमदार प्रदर्शन किया।

वहीं एनएचपीसी की ओर से माधव पांडे, प्रवेश ठाकुर, आशीष कुमार, अविनेश्वर जैना, प्रवीण सिंह, संजीव कुमार, अजय यादव, अजीत, करण, विक्की, राहुल और जोगिंदर कुमार ने मुकाबले में भाग लिया। मैच में श्री प्रधान और मनोज कुमार ने बेहतरीन अंपायरिंग की।मैच में DC XI ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए निर्धारित 20 ओवर में 190 रन का विशाल स्कोर खड़ा किया। ओमप्रकाश ने शानदार शतक जड़कर टीम को मजबूत स्थिति में पहुंचाया। लक्ष्य का पीछा करने उतरी एनएचपीसी की टीम 126 रन पर ऑल आउट हो गई। इस प्रकार DC XI ने शानदार प्रदर्शन करते हुए मुकाबला अपने नाम किया।मुख्य अतिथि जनेष ने कहा कि खेल जीवन में अहम भूमिका निभाते हैं और युवाओं को शारीरिक व मानसिक विकास के लिए खेलों से जुड़ना चाहिए।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!