डलहौजी में फ्लैट को लेकर दो सगी बहनों में विवाद, पुलिस ने ट्रक समेत सामान रोका ,मामला दर्ज

डलहौजी में फ्लैट को लेकर दो सगी बहनों में विवाद, पुलिस ने ट्रक समेत सामान रोका ,मामला दर्ज

डलहौजी/ चम्बा 23 फरवरी मुकेश कुमार (गोल्डी)

डलहौजी के पुलिस थाना क्षेत्र के अंतर्गत बकरोटा स्थित एक फ्लैट को लेकर दो सगी बहनों के बीच विवाद का मामला सामने आया है। घरेलू सामान और फर्नीचर को लेकर शुरू हुआ यह विवाद उस समय बढ़ गया जब छोटी बहन कथित रूप से फ्लैट में रखा सामान ट्रक में लादकर पंजाब ले जाने लगी। मामले की जानकारी मिलते ही बड़ी बहन ने तुरंत पुलिस थाना डलहौजी में शिकायत दर्ज करवाई।जानकारी के अनुसार, फ्लैट की मालिक राजविंदर कौर की दो बेटियां—नवरीत कौर और धनप्रीत कौर , बड़ी बेटी नवरीत कौर का दावा है कि संबंधित फ्लैट और उसमें रखा सारा सामान उनके बुजुर्गों द्वारा उसके नाम कर दिया गया है।

हालांकि, दोनों बहनें अब तक इसी फ्लैट में मिलजुल कर रह रही थीं। आरोप है कि छोटी बहन धनप्रीत कौर ने अचानक घरेलू फर्नीचर और इलेक्ट्रॉनिक सामान ट्रक में लादकर अपने साथ ले जाने की कोशिश की।शिकायत मिलने के बाद पुलिस ने तत्परता दिखाते हुए ट्रक को तुनुहट्टी चेक पोस्ट बैरियर पर रोक लिया। ट्रक में लदा समस्त घरेलू सामान जब्त कर वापस पुलिस थाना डलहौजी लाया गया। पुलिस अधीक्षक ने मामले की पुष्टि करते हुए कहा कि दोनों पक्षों के दावों की जांच की जा रही है।उन्होंने स्पष्ट किया कि संपत्ति और स्वामित्व से जुड़े दावों की वास्तविक स्थिति राजस्व विभाग की जांच के बाद ही सामने आएगी। फिलहाल पुलिस ने स्थिति को नियंत्रण में रखते हुए आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है। मामले को लेकर क्षेत्र में चर्चा का माहौल बना हुआ है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!