चंबा दौरे पर केंद्रीय मंत्री किरेन रिजिजू, विकास कार्यों को लेकर की चर्चा

चम्बा 28 फरवरी मुकेश कुमार (गोल्डी)
किरन रिजिजू के चंबा पहुंचने पर लोक निर्माण विभाग के विश्राम गृह ढूंडियारा बंगला में स्थानीय लोगों, जनप्रतिनिधियों और प्रशासनिक अधिकारियों द्वारा उनका गर्मजोशी से स्वागत किया गया। इस अवसर पर क्षेत्र के विकासात्मक मुद्दों और विभिन्न सरकारी योजनाओं के क्रियान्वयन को लेकर विस्तृत चर्चा भी की गई।
स्वागत कार्यक्रम में डॉ. राजीव भारद्वाज, नीरज नैय्यर, डीएस ठाकुर, पूर्व विधायक विक्रम जरयाल, उपायुक्त मुकेश रेपसवाल तथा पुलिस अधीक्षक विजय कुमार सकलानी विशेष रूप से उपस्थित रहे।

केंद्रीय मंत्री ने इस दौरान जनप्रतिनिधियों और अधिकारियों के साथ बैठक कर क्षेत्र में चल रहे विकास कार्यों की प्रगति की जानकारी ली तथा भविष्य की योजनाओं पर भी विचार-विमर्श किया। उन्होंने कहा कि केंद्र सरकार का उद्देश्य दूरदराज क्षेत्रों में आधारभूत सुविधाओं को मजबूत करना और विकास की गति को तेज करना है।
चंबा प्रवास के दौरान उन्होंने प्रसिद्ध पर्यटन स्थलों डलहौजी और खज्जियार का भी दौरा किया। वहीं चंबा परिधि में पहुंचने पर पूर्व विधायक पवन नैय्यर, स्थानीय लोगों और बौद्ध समुदाय के प्रतिनिधियों ने उनका स्वागत किया।

इस अवसर पर उपमंडल दंडाधिकारी अनिल भारद्वाज, मनीष सोनी, प्रियांशु खाती, जिला पर्यटन विकास अधिकारी राजीव मिश्रा, जिला कार्यक्रम अधिकारी (बाल विकास) कमल किशोर शर्मा, जिला कल्याण अधिकारी राज बहादुर, खंड विकास अधिकारी अनिल गुरडा, अधिशासी अभियंता पंकज राठौर, नरेंद्र चौधरी, मीत शर्मा सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी भी मौजूद रहे।
केंद्रीय मंत्री 1 मार्च को प्रातः भंजराडू में आईटीआई भवन तथा स्टेडियम (स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स) का शिलान्यास करेंगे। इसके पश्चात दोपहर बाद सलूणी में प्रस्तावित इनडोर स्टेडियम (स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स) की आधारशिला रखी जाएगी।

इन परियोजनाओं के शुरू होने से क्षेत्र में युवाओं को बेहतर तकनीकी शिक्षा और खेल सुविधाएं उपलब्ध होने की उम्मीद है।