चंबा में नशा निवारण संदेश के साथ खेला गया मैत्रीपूर्ण क्रिकेट मैच, DC XI ने HPTCL को हराया

चम्बा 01 मार्च मुकेश कुमार (गोल्डी)
जिला मुख्यालय स्थित पुलिस ग्राउंड चंबा में सोमवार को उपायुक्त कार्यालय चंबा की टीम और हिमाचल प्रदेश पावर ट्रांसमिशन कॉरपोरेशन लिमिटेड (HPTCL) चंबा के मध्य नशा निवारण थीम पर एक मैत्रीपूर्ण क्रिकेट मैच का आयोजन किया गया। इस आयोजन का उद्देश्य खेल के माध्यम से युवाओं को नशे से दूर रहने का संदेश देना था।मैच के दौरान एचपीटीसीएल के XEN राज सिंह और हिमाचल प्रदेश राज्य विद्युत बोर्ड लिमिटेड के एसडीओ हंसराज विशेष रूप से उपस्थित रहे। दोनों अतिथियों ने खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त किया और उनका उत्साहवर्धन किया। मैच में दोनों टीमों ने खेल भावना के साथ शानदार प्रदर्शन किया।उपायुक्त कार्यालय चंबा की टीम की कप्तानी जोगिंदर पाल ने की, जबकि एचपीटीसीएल चंबा की टीम का नेतृत्व आशीष कपूर ने किया।

उपायुक्त कार्यालय की टीम में जोगिंदर पाल, अवनेश शर्मा, रमन चौधरी, ओपी कालिया, दिलवर सिंह, विजय कुमार, सुयश शर्मा, पंकज कुमार, विनोद कुमार, योगेश कुमार, प्रवीण कुमार, जोगिंद्र और संस्कार शामिल रहे। वहीं एचपीटीसीएल की टीम में आशीष कपूर, सुबित कोटवाल, विवेक शर्मा, संजय नेगी, परविंदर शर्मा, अरुण चौधरी, अंकित चौधरी, संदीप, दीप राज, रविश पठानिया और राजेश कुमार ने भाग लिया। मैच में चमन सिंह और प्रवीण कुमार ने बेहतरीन अंपायरिंग की।मैच में पहले बल्लेबाजी करते हुए DC XI की टीम ने निर्धारित 20 ओवरों में 153 रन बनाए। टीम की ओर से रमन चौधरी ने शानदार 56 रन, ओम प्रकाश ने 30 रन और विजय कुमार ने 22 रन की महत्वपूर्ण पारी खेली।

लक्ष्य का पीछा करने उतरी एचपीटीसीएल की टीम 146 रन बनाकर ऑल आउट हो गई। टीम की ओर से संजय नेगी ने 48 रन और विवेक शर्मा ने 49 रन की उल्लेखनीय पारी खेली, लेकिन टीम लक्ष्य तक नहीं पहुंच सकी। इस प्रकार उपायुक्त कार्यालय चंबा (DC XI) की टीम ने मैच 7 रन से जीत लिया।टीम के कप्तान जोगिंदर पाल ने कहा कि खेल जीवन में शारीरिक और मानसिक विकास के लिए अत्यंत महत्वपूर्ण हैं। उन्होंने युवाओं से खेलों की ओर अधिक ध्यान देने और नशे से दूर रहने का आह्वान किया।