पीटरहॉफ में राज्यपाल शिव प्रताप शुक्ल के सम्मान में विदाई समारोह आयोजित

पीटरहॉफ में राज्यपाल शिव प्रताप शुक्ल के सम्मान में विदाई समारोह आयोजित

शिमला 08 मार्च चंबा न्यूज़ एक्सप्रेस (ब्यूरो)

हिमाचल प्रदेशके राज्यपाल शिव प्रताप शुक्ल के सम्मान में प्रदेश सरकार द्वारा आज Peterhoff में एक गरिमामय विदाई समारोह का आयोजन किया गया। इस अवसर पर लेडी गवर्नर Janaki Shukla भी विशेष रूप से उपस्थित रहीं। कार्यक्रम में Sukhvinder Singh Sukhu ने राज्यपाल और लेडी गवर्नर को पारंपरिक शॉल, हिमाचली टोपी और स्मृति चिन्ह भेंट कर सम्मानित किया।समारोह को संबोधित करते हुए राज्यपाल शिव प्रताप शुक्ल ने कहा कि देवभूमि हिमाचल को छोड़कर नई जिम्मेदारी संभालने जाना उनके लिए भावनात्मक क्षण है।

उन्होंने कहा कि जब कोई व्यक्ति किसी राज्य में कार्य करता है तो उस स्थान से लगाव होना स्वाभाविक है, लेकिन हिमाचल प्रदेश के साथ उनका अनुभव वास्तव में विशेष रहा है। उन्होंने कहा कि हिमाचल केवल देवभूमि ही नहीं बल्कि “प्रेम भूमि” भी है, जहां के लोग सरल, ईमानदार और स्नेह से भरपूर हैं।अपने कार्यकाल के दौरान मिले सहयोग और स्नेह के लिए आभार व्यक्त करते हुए राज्यपाल ने कहा कि वे हिमाचल के लोगों के प्रेम और यादों को हमेशा अपने साथ लेकर जाएंगे। उन्होंने सभी राजनीतिक दलों, सामाजिक और सांस्कृतिक संगठनों तथा सरकार के अधिकारियों और कर्मचारियों का सहयोग मिलने पर धन्यवाद व्यक्त किया।

उन्होंने कहा कि हिमाचल प्रदेश विकास के मार्ग पर लगातार आगे बढ़ रहा है और यहां का शांत वातावरण, समृद्ध सांस्कृतिक परंपराएं और सामाजिक सद्भाव प्रगति के लिए प्रेरित करते हैं। राज्यपाल ने नशा उन्मूलन, पर्यावरण संरक्षण और पर्यटन क्षेत्र के विकास पर विशेष ध्यान देने की आवश्यकता भी बताई।इस अवसर पर मुख्यमंत्री सुखविन्द्र सिंह सुक्खू ने कहा कि यह क्षण भावनाओं से भरा है क्योंकि राज्य एक प्रेरणादायक और गरिमामय व्यक्तित्व को विदाई दे रहा है। उन्होंने कहा कि राज्यपाल के रूप में शिव प्रताप शुक्ल ने अपनी जिम्मेदारियों का निर्वहन संवेदनशीलता, समर्पण और संविधान की गरिमा को बनाए रखते हुए किया।

मुख्यमंत्री ने कहा कि लोक भवन को उन्होंने जन सरोकारों से जुड़ा संवेदनशील केंद्र बनाया और युवाओं, छात्रों तथा सामाजिक संगठनों से निरंतर संवाद बनाए रखा।कार्यक्रम में Kuldeep Singh Pathania, Mukesh Agnihotri, मुख्य सचिव Sanjay Gupta, पुलिस महानिदेशक Ashok Tiwari सहित मंत्रिमंडल के सदस्य, उच्च न्यायालय के न्यायाधीश, वरिष्ठ अधिकारी और अन्य गणमान्य व्यक्ति भी उपस्थित

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!