भरमौर के मरौर गांव मंदिर से गायब शनि देव की प्रतिमा एक दिन बाद फिर मिली, ग्रामीणों ने जताई खुशी

भरमौर/चम्बा 12 मार्च मुकेश कुमार (गोल्डी)
विधानसभा क्षेत्र भरमौर के मरौर गांव स्थित एक मंदिर से गायब हुई भगवान शनि देव की प्रतिमा एक दिन बाद फिर से उसी स्थान पर स्थापित मिली। प्रतिमा के दोबारा मिलने से ग्रामीणों में खुशी का माहौल है और लोग इसे भगवान शनि देव की कृपा मान रहे हैं।ग्रामीणों के अनुसार बुधवार सुबह जब गांव के कुछ लोग नियमित रूप से पूजा-अर्चना करने मंदिर पहुंचे, तो उन्होंने देखा कि भगवान शनि देव की प्रतिमा फिर से अपने स्थान पर स्थापित है। यह दृश्य देखकर ग्रामीणों को बड़ी राहत मिली। गांव के पंडित अजू शर्मा और बिंदु शर्मा ने बताया कि एक दिन पहले मंदिर से शनि देव की प्रतिमा अचानक गायब हो गई थी, जिससे पूरे गांव में चिंता और आक्रोश का माहौल बन गया था।प्रतिमा के गायब होने की खबर फैलते ही बड़ी संख्या में ग्रामीण मंदिर परिसर में एकत्र हो गए थे। लोगों ने इस घटना पर गहरी नाराजगी जताई और इसे आस्था से जुड़ा गंभीर मामला बताया था। ग्रामीणों ने पुलिस प्रशासन से मामले की जांच कर दोषियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई करने की मांग भी उठाई थी।ग्रामीणों का कहना है कि मंदिर गांव की आस्था का प्रमुख केंद्र है, जहां रोजाना लोग पूजा करने आते हैं। ऐसे में मंदिर से प्रतिमा का गायब होना लोगों की धार्मिक भावनाओं को ठेस पहुंचाने वाला मामला था।गौरतलब है कि इस मंदिर में भगवान शनि देव के साथ भगवान बजरंगबली की प्रतिमाएं भी स्थापित हैं। ग्रामीणों का मानना है कि कुछ असामाजिक तत्वों ने शनि देव की प्रतिमा को हटाया था, लेकिन एक दिन बाद प्रतिमा का उसी स्थान पर मिलना किसी चमत्कार से कम नहीं है।प्रतिमा के दोबारा मिलने के बाद ग्रामीणों ने मंदिर में विशेष पूजा-अर्चना की और भगवान शनि देव का आभार व्यक्त किया। वहीं लोगों ने प्रशासन से मंदिरों की सुरक्षा व्यवस्था मजबूत करने की भी मांग की है, ताकि भविष्य में इस तरह की घटनाएं दोबारा न हो