चंबा में 18 मार्च को प्रशिक्षुओं को वितरित किए जाएंगे स्व-रोजगार किट

चंबा में 18 मार्च को प्रशिक्षुओं को वितरित किए जाएंगे स्व-रोजगार किट

जिला चम्बा में योग मानव ट्रस्ट द्वारा युवाओं को आत्मनिर्भर बनाने की दिशा में एक महत्वपूर्ण पहल की जा रही है। बत दें कि योग मानव ट्रस्ट द्वारा 18 मार्च को चंबा के सुकड़ाई बाई स्थित अंतनिर्माण परिसर में स्व-रोजगार किट वितरण समारोह का आयोजन किया जाएगा। यह कार्यक्रम सुबह ठीक साढ़े 10 बजे शुरू होगा, जिसमें प्रशिक्षण प्राप्त कर चुके युवाओं को स्व-रोजगार किट प्रदान की जाएंगी।इस कार्यक्रम का आयोजन एनएचपीसी के सहयोग से किया जा रहा है। कार्यक्रम में एनएचपीसी क्षेत्रीय कार्यालय बनीखेत के कार्यपालक निदेशक राजिल व्यास मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहेंगे। वहीं, विशेष अतिथि के रूप में बैरा सिउल पावर स्टेशन के महाप्रबंधक (विद्युत) प्रभारी के. टी. पांडियन समारोह में शिरकत करेंगे।

आयोजकों के अनुसार इस कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य चंबा जिले के उन प्रशिक्षुओं को प्रोत्साहित करना है, जिन्होंने विभिन्न कौशल विकास प्रशिक्षण सफलतापूर्वक पूरा किया है। स्व-रोजगार किट मिलने से प्रशिक्षु अपने कौशल के आधार पर स्वयं का कार्य शुरू कर सकेंगे और आर्थिक रूप से आत्मनिर्भर बन पाएंगे। इससे न केवल युवाओं को रोजगार के अवसर मिलेंगे, बल्कि क्षेत्र में स्वरोजगार को भी बढ़ावा मिलेगा।योग मानव विकास ट्रस्ट के पदाधिकारियों ने ये भी बताया कि संस्था लंबे समय से युवाओं के कौशल विकास, रोजगार सृजन और सामाजिक उत्थान के लिए कार्य कर रही है। इसी क्रम में प्रशिक्षुओं को उनके कार्य से संबंधित उपकरण उपलब्ध करवाए जा रहे हैं, ताकि वे अपने हुनर को व्यवसाय में बदल सकें।ट्रस्ट की अध्यक्षा किरण डोडेजा ने कहा कि ऐसे कार्यक्रम युवाओं के लिए नई संभावनाओं के द्वार खोलते हैं और समाज में सकारात्मक बदलाव लाने में सहायक सिद्ध होते हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!