86 लाख की लागत से निर्मित होगा जाजड़ी से भाटुई संपर्क सड़क मार्ग , विधानसभा अध्यक्ष कुलदीप सिंह पठानिया

86 लाख की लागत से निर्मित होगा जाजड़ी से भाटुई संपर्क सड़क मार्ग , विधानसभा अध्यक्ष कुलदीप सिंह पठानिया

भटियात/चम्बा 14 मार्च मुकेश कुमार( गोल्डी)

विधानसभा अध्यक्ष कुलदीप सिंह पठानिया ने कहा कि विधानसभा क्षेत्र भटियात के सडक सुविधा से वांछित दूरदराज के गांवों को सड़क सुविधा से जोड़ने का प्रयास प्राथमिकता के आधार पर किया जा रहा है, उन्होंने कहा कि सभी विकासात्मक कार्यों को निर्धारित समय सीमा के भीतर पूर्ण करने के प्रयास किये जा रहे हैं। विधानसभा अध्यक्ष कुलदीप सिंह पठानिया आज भाटियात विधानसभा क्षेत्र की ग्राम पंचायत मलून्डा में जाजड़ी से भाटुंई तक 86 लाख की लागत से निर्मित होने वाले 3.7 किलोमीटर लंबे संपर्क सड़क मार्ग की आधारशिला रखने के पश्चात आपने सम्बोधन में बोल रहे थे।

उन्होंने इस अवसर पर समस्त ग्रामवासियों को विशेष रूप से शुभकामनाएं एवं बधाई देते हुए कहा कि सड़कें किसी भी क्षेत्र के समग्र विकास की रीढ़ होती हैं और सरकार का उद्देश्य प्रत्येक गांव को बेहतर सड़क सुविधा से जोड़ना है। उन्होंने बताया कि इस संपर्क सड़क मार्ग के निर्माण से चलेला धनोड़ी, कुट, कुटला जुकाणी, भटुंई, बडेई, भद्राडा व आसपास के निवासियों को आवागमन की बेहतर सुविधा उपलब्ध होगी तथा लोगों का दैनिक जीवन और अधिक सुगम बनेगा। उन्होंने कहा कि भविष्य में भटुंई से सड़क का विस्तार कर गांव सेला, मैथला के साथ जोड़ा जाएगा।विधानसभा अध्यक्ष ने कहा कि भटियात विधानसभा क्षेत्र में सड़क नेटवर्क को विस्तार देने के उद्देश्य से पूर्व में तैयार की गई विशेष कार्य योजना के अब सार्थक और व्यवहारिक परिणाम सामने आ रहे हैं।

उन्होंने बताया कि भटियात विधानसभा क्षेत्र में लोक निर्माण विभाग के तहत 146 करोड़ के कार्य प्रगति पर हैं। जिनमें ग्राम पंचायत मलुण्डा, तुरकडा, कूडनु वनेट व गाहर पंचायतों के विभिन्न गाँवो को जोड़ने वाली सात सड़कों पर 30 करोड़ व्यय किए जा रहे हैं व कार्यों की विभागीय औपचारिकताएं प्रगति पर हैं। विधानसभा अध्यक्ष ने कहा कि वर्तमान में लगभग 80 किलोमीटर के करीब सड़कों का निर्माण कार्य पूर्ण किया जा चुका है। उन्होंने कहा कि कार्यों की निरंतरता में इस क्षेत्र की विभिन्न ग्राम पंचायतों के 12 संपर्क मार्गों के निर्माण को प्रधानमंत्री ग्राम संपर्क योजना (पीएमजेएसवाई) चरण-4 के तहत स्वीकृति प्रदान की गई है तथा इसके अंतर्गत लगभग 70 किलोमीटर नए संपर्क मार्गों का निर्माण किया जाएगा जिस के लिए लगभग 115.73 करोड़ रूपये व्यय करने का प्रवधान किया जा रहा है।

उन्होंने बताया कि वर्तमान में जल शक्ति विभाग के तहत भाटियात क्षेत्र में 365 करोड़ कि लागत से 46 परियोजनाओं का कार्य प्रगति पर है जिनमें चुवाड़ी क्षेत्र व ग्राम पंचायत मालूण्डा, जतरुण, कुडनू, गाहर, बनेट, आवां और परचोड में कुल 54 करोड़ कि धन राशि व्यय कि जा रही है।विधानसभा अध्यक्ष ने बताया कि प्रदेश के माननीय मुख्य मंत्री ठाकुर सुखविंदर सिंह सुक्खू अपने आगामी प्रस्तावित प्रवास कार्यक्रम के दौरान जिला चम्बा में लगभग 400 करोड़ की विकासात्मक परियोजनाओं का लोकार्पण तथा 250 करोड़ की नई विकासात्मक परियोजनाओं की सौगात जिला वासियों को देंगे। उन्होंने बताया कि प्रदेश के हर क्षेत्र खास कर दूर दराज के क्षेत्रों को मूलभूत सुविधाएं उपलब्ध करवाना प्रदेश सरकार की प्रमुखता है व सरकार द्वारा इस दिशा में हर सम्भव प्रयास किए जा रहे हैं।

इस अवसर पर सदस्य निदेशक मंडल राज्य वन निगम चेला कृष्ण चंद्र, सदस्य निदेशक वूल फैडरेशन अजय कुमार, अध्यक्ष एसटी सेल सुरेंद्र चाढ़क, उपमंडल दंडाधिकारी (एसडीएम) मनीष सोनी, कार्यवाह अधीक्षण अभियंता लोक निर्माण महेंद्र धीमान, वन मंडल अधिकारी रजनीश महाजन, खंड विकास अधिकारी अनिल गुराडा, तहसीलदार जय सिंह, अधिशासी अभियंता नरेन्द्र चौधरी, राकेश ठाकुर, पंकज राठौर सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी एवं स्थानीय गणमान्य लोग उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!