धर्मशाला से चंबा तक माउंटेन बाइकिंग प्रशिक्षण में शामिल हुए एचपी एसडीआरएफ के जवान

चंबा 15 मार्च मुकेश कुमार (गोल्डी)
हिमाचल प्रदेश राज्य आपदा प्रतिक्रिया बल (एचपी एसडीआरएफ) के जवानों ने हाल ही में धर्मशाला से चंबा तक आयोजित दो दिवसीय माउंटेन बाइकिंग प्रशिक्षण शिविर में भाग लिया। इस पहल का आयोजन साइकलिंग एसोसिएशन का चंबा और साइकिल सर्कल द्वारा किया गया। प्रशिक्षण का मुख्य उद्देश्य जवानों को एंड्यूरेंस आधारित प्रशिक्षण से परिचित कराना और पर्वतीय क्षेत्रों में आपदा राहत कार्यों के दौरान माउंटेन साइकिल को एक प्रभावी मोबिलिटी टूल के रूप में उपयोग करने की संभावनाओं को समझना था।

प्रशिक्षण राइड की शुरुआत धर्मशाला के पास सकोह स्थित एसडीआरएफ बटालियन से हुई। पहले दिन जवानों ने लगभग 80 किलोमीटर की दूरी तय की। यह मार्गजिला कांगड़ाएवं जिला चंबा की पहाड़ियों से होकर गुजरता है तथा दिन का समापन भटियात के चुवाडी में हुआ। इस चरण में करीब 1,300 मीटर की ऊंचाई की चढ़ाई शामिल थी, जिससे यह निचले हिमालयी क्षेत्र में एक चुनौतीपूर्ण एंड्यूरेंस राइड बन गई।इस प्रशिक्षण में एचपी एसडीआरएफ के पुलिस अधीक्षक Arijit Sen (आईपीएस) ने भी व्यक्तिगत रूप से भाग लिया। उन्होंने जवानों के साथ माउंटेन बाइक पर पूरा चरण तय कर इस पहल के प्रति नेतृत्व और प्रतिबद्धता का संदेश दिया।दूसरे दिन टीम ने चुवाड़ी से अपनी राइड शुरू की और लगभग 2,880 मीटर की ऊंचाई पर स्थित जोत पास की ओर चढ़ाई की।

घुमावदार पहाड़ी सड़कों से गुजरते हुए टीम जोत दर्रे से उतरकर चंबा शहर पहुंची और ऐतिहासिक चौगान मैदान में राइड का समापन किया।एसपी अरिजीत सेन ने कहा कि माउंटेन बाइकिंग से जवानों में सहनशक्ति, मानसिक मजबूती और कठिन भूभाग में तेजी से आगे बढ़ने की क्षमता विकसित होती है, जो हिमाचल जैसे पर्वतीय राज्य में खोज और बचाव अभियानों के दौरान बेहद उपयोगी साबित हो सकती है।
