हिमाचल (चम्बा) के अजय शर्मा ने रचा इतिहास, पैरा क्रिकेट में बनाया विश्व रिकॉर्ड

चम्बा 27 मार्च मुकेश कुमार (गोल्डी)
हिमाचल प्रदेश के चंबा जिले के छोटे से गांव जुम्महार के रहने वाले अजय शर्मा ने इंडिया पैरा क्रिकेट में इतिहास रचते हुए एक नया विश्व रिकॉर्ड अपने नाम किया है। जोनल क्रिकेट टूर्नामेंट में सेंटर जोन के खिलाफ 15 ओवर के मुकाबले में अजय ने महज 50 गेंदों में 176 रन ठोक दिए, जिसमें 19 छक्के और 12 चौके शामिल रहे। खास बात यह रही कि उन्होंने केवल 28 गेंदों में अपना शतक पूरा कर लिया।यह जानकारी हिमाचल प्रदेश दिव्यांग क्रिकेट एसोसिएशन के अध्यक्ष Kuldeep Thakur ने दी। उन्होंने बताया कि यह टूर्नामेंट आंध्र प्रदेश के विशाखापट्टनम में आयोजित हो रहा है, जिसमें देश के पांच जोन भाग ले रहे हैं। अजय ने अपनी इस उपलब्धि का श्रेय अपने कोच Yograj Singh, माता-पिता और बड़े भाई नितिन शर्मा को दिया है।

अजय की जिंदगी संघर्षों से भरी रही है। उनके पिता आजीविका के लिए चाय की रेहड़ी चलाते हैं। बचपन से क्रिकेट के प्रति जुनून रखने वाले अजय ने अपनी पढ़ाई चंबा से पूरी की और लगातार क्रिकेट में आगे बढ़ते रहे। लेकिन एक हादसे ने उनकी जिंदगी बदल दी, जब वे हाई वोल्टेज करंट की चपेट में आ गए। इस हादसे के बाद उन्हें कई सर्जरी से गुजरना पड़ा और लंबा इलाज चला।कठिन परिस्थितियों और मानसिक संघर्ष के बावजूद अजय ने हार नहीं मानी और दोबारा क्रिकेट में वापसी की। आज वे 15 से अधिक नेशनल टूर्नामेंट खेल चुके हैं और इंडिया ए टीम का भी हिस्सा रह चुके हैं।अजय ने प्रदेश सरकार से खिलाड़ियों के लिए आर्थिक सहायता और स्पोर्ट्स कोटे में नौकरी की मांग की है, ताकि प्रतिभाशाली खिलाड़ी आगे बढ़