हिमाचल कांग्रेस की राजनीतिक मामलों की समिति गठित, 26 नेताओं को मिली जिम्मेदारी

हिमाचल कांग्रेस की राजनीतिक मामलों की समिति गठित, 26 नेताओं को मिली जिम्मेदारी

शिमला 29 मार्च चंबा न्यूज़ एक्सप्रेस (ब्यूरो)

शिमला 29 मार्च चंबा न्यूज़ एक्सप्रेस (ब्यूरो)

ऑल इंडिया कांग्रेस कमेटी द्वारा जारी एक प्रेस विज्ञप्ति के अनुसार हिमाचल प्रदेश कांग्रेस कमेटी के लिए राजनीतिक मामलों की समिति (Political Affairs Committee) का गठन कर दिया गया है। यह निर्णय तत्काल प्रभाव से लागू किया गया है। यह मंजूरी कांग्रेस अध्यक्ष द्वारा दी गई है और इस संबंध में जानकारी महासचिव K. C. Venugopal ने जारी की।जारी सूची के अनुसार इस समिति में वरिष्ठ नेताओं को शामिल किया गया है, जिनमें सुखविंदर सिंह सुख्खू मुकेश अग्निहोत्री,प्रतिभा सिंह ,अनुराग शर्मा ,कुलदीप सिंह राठौड़,चंद्र कुमार धनीरामशांडिल,हर्षवर्धन चौहान,जगत सिंह नेगी, रोहित ठाकुर ,विक्रमादित्य सिंह,राजेश धरमानी आशा कुमारी, सहित कुल 26 सदस्य शामिल हैं।इसके अलावा, एआईसीसी के हिमाचल प्रभारी और राज्य से जुड़े एआईसीसी सचिवों को पदेन सदस्य (Ex-Officio Members) के रूप में रखा गया है।यह समिति राज्य में पार्टी की नीतियों, रणनीतियों और संगठनात्मक निर्णयों को मजबूत करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगी। राजनीतिक विश्लेषकों के अनुसार, इस गठन से आगामी चुनावों और संगठनात्मक गतिविधियों में कांग्रेस को मजबूती मिलने की संभावना है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!