शिमला में नशे के खिलाफ बड़ी कार्रवाई, चिट्टा तस्करी नेटवर्क का भंडाफोड़

शिमला में नशे के खिलाफ बड़ी कार्रवाई, चिट्टा तस्करी नेटवर्क का भंडाफोड़

शिमला 29 मार्च चंबा न्यूज़ एक्सप्रेस (ब्यूरो)

नशे के खिलाफ चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत जिला शिमला पुलिस को एक महत्वपूर्ण सफलता हाथ लगी है। पुलिस थाना चिड़गांव की टीम ने 12 मार्च को मुकाम बडियारा में कार्रवाई करते हुए एक युवक को चिट्टा (हेरोइन) के साथ गिरफ्तार किया। आरोपी की पहचान ललित कुमार उर्फ बनी, निवासी तहसील चिड़गांव के रूप में हुई है, जिसके कब्जे से करीब 6 ग्राम चिट्टा बरामद किया गया।पुलिस द्वारा मामले की गहन जांच और बैकवर्ड लिंक विश्लेषण के दौरान इस अवैध नशा तस्करी नेटवर्क से जुड़े अन्य आरोपियों का भी खुलासा हुआ। इसी क्रम में पुलिस ने बीते दिन दो और आरोपियों को गिरफ्तार किया, जिनकी पहचान 43 वर्षीय शिशु पाल और 31 वर्षीय रवि चौहान, दोनों निवासी तहसील रोहड़ू, जिला शिमला के रूप में हुई है।

प्रारंभिक जांच में यह सामने आया है कि ये सभी आरोपी संगठित रूप से नशा तस्करी के नेटवर्क में संलिप्त थे और क्षेत्र में चिट्टा सप्लाई करने का कार्य कर रहे थे। पुलिस को आशंका है कि इस नेटवर्क के तार अन्य क्षेत्रों से भी जुड़े हो सकते हैं, जिसकी जांच जारी है।इस संबंध में पुलिस थाना चिड़गांव में आरोपियों के खिलाफ NDPS Act की धारा 21 और 29 के तहत मामला दर्ज किया गया है। पुलिस अधिकारियों के अनुसार आरोपियों से पूछताछ के आधार पर नेटवर्क से जुड़े अन्य लोगों की पहचान की जा रही है और जल्द ही और गिरफ्तारियां हो सकती हैं।पुलिस विभाग ने स्पष्ट किया है कि नशे के खिलाफ अभियान लगातार जारी रहेगा और किसी भी सूरत में नशा तस्करों को बख्शा नहीं जाएगा। साथ ही आम जनता से भी अपील की गई है कि वे इस मुहिम में सहयोग करें और संदिग्ध गतिविधियों की सूचना तुरंत पुलिस को दें, ताकि समाज को नशे की गिरफ्त से मुक्त किया जा सके।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!