चंबा के चुराह में STF की कार्रवाई, 867 ग्राम चरस के साथ 20 वर्षीय युवक गिरफ्तार

चंबा के चुराह में STF की कार्रवाई, 867 ग्राम चरस के साथ 20 वर्षीय युवक गिरफ्तार

चम्बा 01 अप्रैल मुकेश कुमार (गोल्डी)

हिमाचल प्रदेश पुलिस द्वारा नशे के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत एसटीएफ पुलिस दल को एक बड़ी सफलता मिली है। बुधवार दोपहर करीब 3 बजे गश्त के दौरान तिस्सा से खुश नगरी मार्ग पर एक युवक को चरस के साथ गिरफ्तार किया गया। प्राप्त जानकारी के अनुसार, एसटीएफ की टीम तिस्सा क्षेत्र में गश्त कर रही थी। इसी दौरान पुलिस को एक युवक की गतिविधियां संदिग्ध लगीं। जब टीम ने उसे रोककर तलाशी ली, तो उसके कब्जे से 867 ग्राम चरस बरामद की गई।

गिरफ्तार आरोपी की पहचान 20 बर्षीय हिमो पुत्र माधो निवासी गांव सालंवा, डाकघर झुगंरा, तहसील चुराह, जिला चंबा के रूप में हुई है। पुलिस ने मौके पर ही आरोपी को हिरासत में लेकर उसके खिलाफ मादक पदार्थ अधिनियम के तहत पुलिस थाना तीसा में मामला दर्ज कर लिया है। आरोपी से पूछताछ जारी है और यह जानने का प्रयास किया जा रहा है कि वह चरस कहां से लाया था और इसे किस स्थान पर सप्लाई करने की योजना थी। साथ ही इस मामले में जुड़े अन्य लोगों की पहचान के लिए भी जांच को आगे बढ़ाया जा रहा है।इस संबंध में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक एसटीएफ कांगड़ा रेनू शर्मा ने बताया कि क्षेत्र में नशे के खिलाफ अभियान लगातार जारी रहेगा और किसी भी अवैध गतिविधि को बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। उन्होंने स्थानीय लोगों से अपील की है कि नशा तस्करी से जुड़ी किसी भी संदिग्ध गतिविधि की सूचना तुरंत पुलिस को दें।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!