भटियात में विकास कार्यों को गति देने पर जोर, चुवाड़ी में समीक्षा बैठक आयोजित विधानसभा अध्यक्ष कुलदीप सिंह पठानिया ने की अध्यक्षता

भटियात में विकास कार्यों को गति देने पर जोर, चुवाड़ी में समीक्षा बैठक आयोजित विधानसभा अध्यक्ष कुलदीप सिंह पठानिया ने की अध्यक्षता

भटीयात/चम्बा 06 अप्रैल मुकेश कुमार (गोल्डी)

भटीयात/चम्बा 06 अप्रैल मुकेश कुमार (गोल्डी)

हिमाचल प्रदेश विधानसभा के माननीय अध्यक्ष कुलदीप सिंह पठानिया ने भटियात विधानसभा क्षेत्र के अंतर्गत चुवाड़ी सेक्टर में एक महत्वपूर्ण समीक्षा बैठक आयोजित की। यह बैठक चुवाड़ी स्थित अम्बेडकर भवन में आयोजित हुई, जिसमें क्षेत्र के 38 पोलिंग स्टेशनों के पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं ने भाग लिया। बैठक का मुख्य उद्देश्य क्षेत्रीय विकास कार्यों की समीक्षा करना तथा आगामी रणनीति को लेकर विचार-विमर्श करना रहा।

बैठक के दौरान कुलदीप सिंह पठानिया ने कार्यकर्ताओं से जमीनी स्तर पर हो रहे कार्यों की जानकारी ली और उनकी समस्याओं एवं सुझावों को गंभीरता से सुना। उन्होंने कहा कि भटियात विधानसभा क्षेत्र को विकसित एवं सशक्त बनाने के लिए निरंतर प्रयास किए जा रहे हैं। उन्होंने यह भी स्पष्ट किया कि सरकार का मुख्य लक्ष्य क्षेत्र के प्रत्येक गांव तक मूलभूत सुविधाएं पहुंचाना है।उन्होंने बताया कि क्षेत्र में सड़क, स्वास्थ्य, पेयजल, सिंचाई और विद्युत आपूर्ति से संबंधित विभिन्न परियोजनाओं को प्राथमिकता के आधार पर कार्यान्वित किया जा रहा है।

इन योजनाओं के माध्यम से न केवल आधारभूत ढांचे को मजबूत किया जा रहा है, बल्कि आम जनता के जीवन स्तर को भी बेहतर बनाने का प्रयास किया जा रहा है।पठानिया ने कार्यकर्ताओं से आह्वान किया कि वे सरकार की नीतियों और योजनाओं को जन-जन तक पहुंचाएं और लोगों को इनका लाभ उठाने के लिए प्रेरित करें। उन्होंने संगठन को और अधिक मजबूत बनाने तथा आगामी समय के लिए रणनीति तैयार करने पर भी जोर दिया

।इस अवसर पर बैठक में मौजूद कार्यकर्ताओं ने भी अपने विचार साझा किए और क्षेत्र के विकास में सक्रिय सहयोग देने का भरोसा जताया। यह बैठक भटियात क्षेत्र में विकास कार्यों को नई दिशा देने की दृष्टि से महत्वपूर्ण मानी जा रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!