तीसा के राजकीय उच्च विद्यालय जुनास में चाइल्ड हेल्पलाइन का जागरूकता कार्यक्रम आयोजित

तीसा के राजकीय उच्च विद्यालय जुनास में चाइल्ड हेल्पलाइन का जागरूकता कार्यक्रम आयोजित

तीसा/ चुराह 07 अप्रैल दिलीप सिंह ठाकुर

तीसा/ चुराह 07 अप्रैल दिलीप सिंह ठाकुरचंबा जिला के तीसा उपमंडल की जुनास पंचायत स्थित राजकीय उच्च विद्यालय जुनास में आज चाइल्ड हेल्पलाइन चंबा द्वारा एक महत्वपूर्ण जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम की अध्यक्षता विद्यालय के कार्यकारी मुख्याध्यापक भगत राम ठाकुर ने की। कार्यक्रम में लगभग 100 बच्चों, अध्यापकों एवं अन्य स्टाफ सदस्यों ने भाग लेकर विभिन्न महत्वपूर्ण विषयों पर जानकारी प्राप्त की।कार्यक्रम के दौरान चाइल्ड हेल्पलाइन चंबा के जिला परियोजना समन्वयक कपिल शर्मा ने बच्चों को टोल फ्री नंबर 1098 की कार्यप्रणाली के बारे में विस्तार से बताया।

उन्होंने कहा कि यह सेवा संकट में फंसे बच्चों के लिए 24 घंटे उपलब्ध है और किसी भी प्रकार की सहायता के लिए इसका उपयोग किया जा सकता है। इसके साथ ही बच्चों को उनके अधिकारों के प्रति जागरूक किया गया।जागरूकता सत्र में बाल विवाह, बाल मजदूरी, नशा, बाल तस्करी, भिक्षावृत्ति, यौन शोषण, घरेलू हिंसा, मानसिक प्रताड़ना तथा शारीरिक दंड जैसे गंभीर विषयों पर विस्तार से चर्चा की गई। साथ ही दिव्यांग, अनाथ और अर्ध-अनाथ बच्चों के लिए सरकार द्वारा चलाई जा रही योजनाओं की जानकारी भी दी गई।

स्कूल छोड़ चुके बच्चों को पुनः मुख्यधारा में लाने के लिए परामर्श सेवाओं के महत्व पर भी प्रकाश डाला गया।बच्चों को सोशल मीडिया के दुरुपयोग से सावधान रहने और अजनबी लोगों से दूरी बनाए रखने की सलाह दी गई। विशेष रूप से छात्राओं को सुरक्षा के प्रति सजग रहने और किसी भी प्रकार की असुविधा या उत्पीड़न की स्थिति में तुरंत 1098 पर संपर्क करने के लिए प्रेरित किया गया।कार्यकारी मुख्याध्यापक भगत राम ठाकुर ने इस पहल की सराहना करते हुए इसे विद्यार्थियों के लिए अत्यंत उपयोगी बताया।

कार्यक्रम में भाषा अध्यापिका आशा कुमारी, शास्त्री चतर सिंह तथा कंप्यूटर अध्यापक शम्मी कुमार सहित अन्य स्टाफ भी उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!