तीसा के जुंगरा गांव में विश्व स्वास्थ्य दिवस पर जागरूकता कार्यक्रम आयोजित

तीसा के जुंगरा गांव में विश्व स्वास्थ्य दिवस पर जागरूकता कार्यक्रम आयोजित

तीसा/ चुराह 07 अप्रैल दिलीप सिंह ठाकुर

LIC HFL HRIDAY परियोजना, द हँस फाउंडेशन द्वारा संचालित पहल के अंतर्गत आज ग्राम पंचायत जुंगरा के जुंगरा गांव में विश्व स्वास्थ्य दिवस के अवसर पर जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस कार्यक्रम में ग्राम के लगभग 50 से 60 लोगों ने भाग लेकर स्वास्थ्य संबंधी महत्वपूर्ण जानकारी प्राप्त की।कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य ग्रामीणों को स्वस्थ जीवनशैली अपनाने, संतुलित आहार, स्वच्छता और नियमित स्वास्थ्य जांच के प्रति जागरूक करना रहा। इस दौरान उपस्थित लोगों को दैनिक दिनचर्या में व्यायाम को शामिल करने, नशे से दूर रहने तथा साफ-सफाई बनाए रखने के महत्व के बारे में बताया गया।स्वास्थ्य कार्यकर्ताओं ने विभिन्न बीमारियों से बचाव के उपायों पर भी प्रकाश डाला और लोगों को समय-समय पर स्वास्थ्य जांच करवाने की सलाह दी। ग्रामीणों ने कार्यक्रम में रुचि दिखाते हुए सक्रिय भागीदारी निभाई और इस पहल की सराहना की।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!