कांदू में 21 वर्षीय युवक कुल 2.22 ग्राम चिट्टा सहित काबू , मामला दर्ज पुलिस जांच में जूटी

चम्बा 08 अप्रैल मुकेश कुमार( गोल्डी)
जिला चंबा में नशे के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत पुलिस को एक और सफलता हाथ लगी है।आज बुधवार शाम करीब सवा छह बजे एसआईयू (स्पेशल इन्वेस्टिगेशन यूनिट) दल द्वारा गश्त के दौरान चंबा-पठानकोट मुख्य मार्ग एनएच-154A पर स्थित कांदू क्षेत्र में एक युवक से 2.22 ग्राम चिट्टा/हेरोइन बरामद की गई।पुलिस के अनुसार, गश्त के दौरान संदिग्ध गतिविधियों के आधार पर युवक को रोका गया और तलाशी लेने पर उसके कब्जे से उक्त मादक पदार्थ बरामद हुआ।

आरोपी की पहचान 21 वर्षीय हनी कुमार पुत्र बालकृष्ण, निवासी सरोल, तहसील व जिला चंबा के रूप में हुई है। पुलिस टीम ने मौके पर ही युवक को काबू कर लिया।इस संबंध में पुलिस थाना सदर में मादक पदार्थ अधिनियम के तहत मामला दर्ज करने की प्रक्रिया शुरू कर दी गई है। पुलिस द्वारा आगे की जांच भी जारी है, ताकि यह पता लगाया जा सके कि आरोपी किसी बड़े नेटवर्क से जुड़ा हुआ है या नहीं।इस पूरे मामले की पुष्टि पुलिस अधीक्षक चंबा विजय कुमार सकलानी ने की है।

उन्होंने बताया कि जिला पुलिस नशे के खिलाफ सख्त अभियान चला रही है और इस तरह की कार्रवाइयां भविष्य में भी लगातार जारी रहेंगी। उन्होंने कहा कि युवाओं को नशे से दूर रखने और समाज को सुरक्षित बनाने के लिए पुलिस पूरी तरह प्रतिबद्ध है।