हिमगीरी मुख्य मार्ग पर दर्दनाक हादसा,खाई में गिरा सीमेंट ब्लॉक से लदा ट्रक, चालक की दुखद मौ#त, परिचालक घायल

हिमगीरी मुख्य मार्ग पर दर्दनाक हादसा,खाई में गिरा सीमेंट ब्लॉक से लदा ट्रक, चालक की दुखद मौ#त, परिचालक घायल

तीसा 10 अप्रैल दिलीप सिंह ठाकुर

हिमगीरी मुख्य मार्ग पर दर्दनाक हादसा,खाई में गिरा सीमेंट ब्लॉक से लदा ट्रक, चालक की दुखद मौ#त, परिचालक घायपुलिस थाना तीसा के अंतर्गत आज तड़के एक दर्दनाक सड़क हादसा सामने आया, जिसमें एक ट्रक गहरी खाई में गिरने से ह चालक की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि परिचालक घायल हो गया। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।प्राप्त जानकारी के अनुसार, पुलिस थाना तिस्सा में पंकज कुमार (27) पुत्र प्रकाश चंद, निवासी गांव तला, डाकघर बाथरी, तहसील डलहौजी, जिला चंबा ने अपने बयान में बताया कि ट्रक नंबर HP24D-9373, जिसे चालक अनिल कुमार निवासी पुखरी डाकघर बनीखेत,तहसील डलहौजी चला रहा था, ट्रकं जो की सीमेंट के ब्लॉकों से लदा हुआ था और हिमगिरी की ओर जा रहा था।

तड़के करीब ढेड बजे, लडैर गांव से लगभग 250 मीटर आगे बनखण्डी मंदिर के पास ट्रक अचानक रुक गया।इस दौरान जब परिचालक पंकज कुमार ट्रक के पीछे पत्थर लगाने के लिए नीचे उतरा, तो ट्रक अनियंत्रित होकर खड़ा नहीं रह सका और पीछे की ओर लुढ़कते हुए गहरी खाई में जा गिरा। हादसे में चालक अनिल कुमार की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि पंकज कुमार को चोटें आईं।घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और राहत एवं बचाव कार्य शुरू किया।

शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है, जबकि घायल का उपचार जारी है।इस सारे मामले की पुष्टि पुलिस अधीक्षक चंबा विजय कुमार सकलानी द्वारा की गई है उन्होंने जानकारी देते हुए बताया कि पुलिस इस मामले की जांचकर रही है तो वहीं आज पोस्टमार्टम प्रक्रिया को अंजाम देने के उपरांत शव को परिजनों के हवाले लेकर दिया जाएगा ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!