तीसा में नशे पर पुलिस का प्रहार 6 ग्राम चिट्टा सहित एक आरोपी गिरफ्तार

तीसा में नशे पर पुलिस का प्रहार 6 ग्राम चिट्टा सहित एक आरोपी गिरफ्तार

तीसा 10 अप्रैल दिलीप सिंह ठाकुर

तनशे के खिलाफ चलाए गए अभियान के अंतर्गत पुलिस थाना दल तीसा के द्वारा नशे पर प्रहार करते हुए 6 ग्राम चिट्टा सहित एक व्यक्ति को गिरफ्तार करने में सफलता हासिल की । प्राप्त जानकारी के अनुसार बीती रात पुलिस दल नियमित गश्त पर थी इसी दौरान जैसे ही पुलिस दल भंजराडू स्थित हेलीपैड के पास पहुंचा तो एक राहगीर पुलिस दल को देखकर घबरा गयाऔर शक पैदा करने वाली हरकतों को अंजाम देने लगा इसी आधार पर पुलिस दल ने युवक को रोककर जब उसकी तलाशी ली तो उसके कब्जे से कुल 6 ग्राम चिट्टा (हीरोइन) बदामद हुआ ।

पुलिस दल ने तुरंत कार्रवाई करते हुए युवक को विरासत में लेकर उसके खिलाफ मादक द्रव्य पदार्थ अधिनियमकी विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज कर आगे की कार्यवाही शुरू कर दी हैऔर आरोपी की पहचान 44 वर्षीय शाहिद खान उर्फ हैप्पी पुत्र वजीर मोहम्मद निवासी गांव धनजू डाकघर खुशनगरी तहसील तीसा जिला चंबा के रूप में हुई है ।इस सारे मामले की पुष्टि पुलिस अधीक्षक चम्बा विजय कुमार सकलानी द्वारा की गई है

उन्होंने बताया कि नशे के खिलाफ छेड़ा गया यह अभियान भविष्य में भी जारी रहेगा ।उन्होंने आम जनता से भी अपील की है कि नशे के खिलाफ इस मुहिम में सहयोग करें और किसी भी संदिग्ध गतिविधि की सूचना तुरंत पुलिस को दें, ताकि समाज को नशामुक्त बनाया जा सके।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!