चंबा में 3.18 ग्राम चिट्टा सहित युवक गिरफ्तार, पुलिस की सतर्कता से मिली बड़ी सफलता

चम्बा 12 अप्रैल मुकेश कुमार (गोल्डी)
चंबा में 3.18 ग्राम चिट्टा सहित युवक गिरफ्तार, पुलिस की सतर्कता से मिली बड़ी सफलताचंबा जिले में नशे के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत पुलिस को एक और महत्वपूर्ण सफलता हाथ लगी है। प्राप्त जानकारी के अनुसार आज दोपहर लगभग 2:05 बजे पुलिस टीम नियमित गश्त पर थी। इसी दौरान हरिपुर क्षेत्र में आईपीएच टैंक के पास, चंबा–सिरकुंड मुख्य मार्ग पर संदिग्ध गतिविधियों के आधार पर एक व्यक्ति की तलाशी ली गई।तलाशी के दौरान उक्त व्यक्ति के कब्जे से 3.18 ग्राम चिट्टा (हेरोइन) बरामद किया गया। आरोपी की पहचान विशाल कुमार शर्मा पुत्र प्रकाश चंद शर्मा निवासी गांव डुल्ला, डाकघर सारू, तहसील एवं जिला चंबा के रूप में हुई है।

आरोपी की आयु लगभग 31 वर्ष बताई जा रही है।पुलिस ने मौके पर ही आवश्यक कानूनी कार्रवाई पूरी करते हुए आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। संबंधित धाराओं के तहत मामला दर्ज कर लिया गया है और आगे की जांच जारी है। पुलिस अधीक्षक चम्बा विजय कुमार सकलानी ने इस सारे मामले की पुष्टि करते हुए बताया की आरोपी से पूछताछ की जा रही है ताकि नशे के इस नेटवर्क से जुड़े अन्य लोगों का भी पता लगाया जा सके।

जिला पुलिस प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि नशे के कारोबार में संलिप्त किसी भी व्यक्ति को बख्शा नहीं जाएगा। पुलिस द्वारा लगातार गश्त और निगरानी बढ़ाई जा रही है ताकि समाज को नशे के दुष्प्रभावों से बचाया जा सके।