चंबा में डॉ. भीमराव अंबेडकर जयंती पर भव्य कार्यक्रम, विभिन्न गतिविधियों का होगा आयोजन

चंबा में डॉ. भीमराव अंबेडकर जयंती पर भव्य कार्यक्रम, विभिन्न गतिविधियों का होगा आयोजन

चंबा, 12 अप्रैल मुकेश कुमार (गोल्डी)

भारत रत्न, महान समाज सुधारक एवं संविधान निर्माता डॉ. भीमराव अंबेडकर की जयंती के उपलक्ष्य पर जिला चंबा में एक भव्य कार्यक्रम का आयोजन किया जा रहा है। इस अवसर पर अंबेडकर मिशन सोसाइटी, चंबा द्वारा चौगान नंबर-2 में विभिन्न सांस्कृतिक, शैक्षणिक और सामाजिक गतिविधियों का आयोजन किया जाएगा। कार्यक्रम में क्षेत्र के लोगों को सादर आमंत्रित किया गया है।कार्यक्रम की शुरुआत प्रातः 11 बजे मोहल्ला धड़ोगा से निशान यात्रा एवं शोभा यात्रा के साथ होगी। इसके पश्चात साढे ग्यारह (11:30) बजे जिला मुख्यालय स्थित बाबा साहिब अंबेडकर की प्रतिमा पर पुष्पांजलि अर्पित कर श्रद्धांजलि दी जाएगी। दोपहर 12 बजे विचार गोष्ठी का आयोजन किया जाएगा, जिसमें बुद्धिजीवी एवं वक्ता डॉ. अंबेडकर के जीवन, विचारों और उनके योगदान पर प्रकाश डालेंगे।

कार्यक्रम के दौरान शिक्षा, खेल, कला एवं अन्य क्षेत्रों में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले विद्यार्थियों और प्रतिभाओं को दोपहर 2 बजे सम्मानित किया जाएगा। यह आयोजन युवाओं को प्रेरित करने और समाज में सकारात्मक संदेश फैलाने का कार्य करेगा।इस विशेष अवसर पर चंबा सदर के माननीय विधायक नीरज नैयर मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहेंगे। आयोजन की जिम्मेदारी अंबेडकर मिशन सोसाइटी, चंबा द्वारा निभाई जा रही है, जबकि अंबेडकर यूथ क्लब, भीमा बाई महिला मंडल, श्री गुरु रविदास सभा और अन्य सामाजिक संगठनों का सहयोग भी इस कार्यक्रम में रहेगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!