बैसाखी के पावन अवसर पर डलहौजी पहुंचे मंत्री राजेश धर्माणी, गुरुद्वारा श्री गुरु सिंह सभा में नवाया शीश

बैसाखी के पावन अवसर पर डलहौजी पहुंचे मंत्री राजेश धर्माणी, गुरुद्वारा श्री गुरु सिंह सभा में नवाया शीश

डलहोजी/ चम्बा 14 अप्रैल मुकेश कुमार (गोल्डी)

चंबा जिला के प्रसिद्ध पर्यटन स्थल डलहौजी में आज बैसाखी के पावन अवसर पर नगर एवं ग्राम योजना, आवास तथा तकनीकी शिक्षा, व्यावसायिक एवं औद्योगिक प्रशिक्षण मंत्री राजेश धर्माणी पहुंचे। इस दौरान उन्होंने गुरुद्वारा श्री गुरु सिंह सभा, डलहौजी में माथा टेककर प्रदेशवासियों की सुख-समृद्धि और खुशहाली की कामना की।मंत्री राजेश धर्माणी ने गुरुद्वारा साहिब में आयोजित शब्द-कीर्तन का श्रद्धापूर्वक श्रवण किया और बैसाखी पर्व के महत्व पर प्रकाश डालते हुए कहा कि यह पर्व हमें आपसी भाईचारे, सेवा और समर्पण की भावना को मजबूत करने का संदेश देता है। उन्होंने प्रदेशवासियों से आपसी सद्भाव बनाए रखने और समाज के उत्थान के लिए मिलकर कार्य करने का आह्वान भी किया।

इस अवसर पर गुरुद्वारा प्रबंधन समिति द्वारा मंत्री राजेश धर्माणी को सिरोपा और तलवार भेंट कर सम्मानित किया गया। यह सम्मान उनके समाज के प्रति योगदान और सेवा भावना के प्रतीक के रूप में प्रदान किया गया।कार्यक्रम में पूर्व मंत्री आशा कुमारी, भलेई माता मंदिर प्रबंधन समिति के अध्यक्ष कमल ठाकुर, एसडीएम अनिल भारद्वाज, लोक निर्माण विभाग के अधीक्षण अभियंता जीत सिंह ठाकुर, डीएसपी मयंक शर्मा सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी और क्षेत्र के गणमान्य लोग भी उपस्थित रहे।पूरे आयोजन के दौरान श्रद्धालुओं में विशेष उत्साह देखने को मिला और गुरुद्वारा परिसर भक्ति और आस्था के रंग में रंगा रहा।

बैसाखी के इस पावन अवसर पर आयोजित यह कार्यक्रम धार्मिक, सामाजिक और सांस्कृतिक समरसता का प्रतीक बनकर उभरा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!