नूरपुर पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 20.61 ग्राम चिट्टा सहित आरोपी गिरफ्तार,पुलिस जांच में जुटी

नूरपुर पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 20.61 ग्राम चिट्टा सहित आरोपी गिरफ्तार,पुलिस जांच में जुटी

कांगडा/नुरपुर 16 अप्रैल चंबा न्यूज़ एक्सप्रेस (ब्यूरो)

नूरपुर पुलिस ने नशे के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत एक महत्वपूर्ण सफलता हासिल करते हुए 20.61 ग्राम चिट्टा (हेरोइन) बरामद किया है। यह कार्रवाई आज भदरोया/डमटाल क्षेत्र में गश्त के दौरान विशेष सूचना के आधार पर की गई।प्राप्त जानकारी के अनुसार, पुलिस टीम क्षेत्र में नियमित गश्त पर थी, तभी उन्हें एक संदिग्ध वाहन के बारे में सूचना मिली। सूचना के आधार पर पुलिस ने तुरंत कार्रवाई करते हुए एक हुंडई i10 नंबर HP-18A-5295 को रोककर उसकी तलाशी ली।

तलाशी के दौरान वाहन से 20.61 ग्राम चिट्टा बरामद हुआ, जिसके बाद पुलिस ने मादक पदार्थ के साथ-साथ वाहन को भी कब्जे में ले लिया।इस मामले में आरोपी की पहचान प्रदीप कुमार उर्फ शंगा उम्र लगभग 52 वर्ष, निवासी गांव छन्नी, तहसील इंदौरा, जिला कांगड़ा के रूप में हुई है। पुलिस ने आरोपी को मौके पर ही गिरफ्तार कर लिया और उसके खिलाफ पुलिस थाना डमटाल में NDPS एक्ट की धारा 21, 61 व 85 के तहत मामला दर्ज किया गया है।इस सारे मामले की पुष्टि जिला पुलिस अधीक्षक नूरपुर कुलभूषण वर्मा ने जानकारी देते हुए बताया की आरोपी से पूछताछ की जा रही है ताकि यह पता लगाया जा सके कि वह यह नशे की खेप कहां से लाया था और इसे कहां सप्लाई किया जाना था।

मामले की गहन जांच जारी है और इस नेटवर्क से जुड़े अन्य लोगों की भी तलाश की जा रही है उन्होंने आम जनता से अपील की है कि नशे के खिलाफ इस अभियान में पुलिस का सहयोग करें। यदि किसी को भी कोई संदिग्ध गतिविधि दिखाई दे, तो इसकी सूचना तुरंत पुलिस हेल्पलाइन नंबर 112 पर दें। पुलिस ने आश्वासन दिया है कि नशे के कारोबार में लिप्त लोगों के खिलाफ सख्त कार्रवाई जारी रहेगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!