बनीखेत के पास एनएच-154ए पर स्कूटी और कार की टक्कर, वृद्ध स्कूटी चालक गंभीर घायल

बनीखेत के पास एनएच-154ए पर स्कूटी और कार की टक्कर, वृद्ध स्कूटी चालक गंभीर घायल

डलहोजी/ चम्बा 18 अप्रैल मुकेश कुमार (गोल्डी)

डलहौजी थाना क्षेत्र के अंतर्गत बनीखेत स्थित पेट्रोल पंप के समीप, गांव तलगूट के पास राष्ट्रीय राजमार्ग 154ए पर एक सड़क दुर्घटना सामने आई है। इस हादसे में स्कूटी सवार 62 वर्षीय प्रकाश चंद, निवासी गांव एनल नाली, तहसील डलहौजी, जिला चंबा, एक मारुति आल्टो कार से टकरा गए।प्राप्त जानकारी के अनुसार यह दुर्घटना उस समय हुई जब स्कूटी और कार आमने-सामने आ गईं, जिससे जोरदार टक्कर हो गई। हादसे के परिणामस्वरूप स्कूटी चालक प्रकाश चंद को टांग में गंभीर चोटे आई हैं। स्थानीय लोगों की सहायता से उन्हें तुरंत प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र बनीखेत पहुंचाया गया, जहां डॉक्टरों ने प्राथमिक उपचार देने के बाद उनकी गंभीर हालत को देखते हुए मेडिकल कॉलेज चंबा रेफर कर दिया।घटना की सूचना मिलते ही स्थानीय पुलिस मौके पर पहुंची और स्थिति का जायजा लेते हुए आवश्यक कार्रवाई शुरू की। पुलिस द्वारा दुर्घटना के कारणों की जांच की जा रही थी, हालांकि इसी दौरान स्कूटी चालक और कार चालक के बीच आपसी सहमति बन गई।दोनों पक्षों के बीच समझौता हो जाने के चलते इस मामले में कोई औपचारिक शिकायत दर्ज नहीं करवाई गई और न ही पुलिस केस दर्ज हो सका। पुलिस ने मौके पर स्थिति को सामान्य बनाते हुए आगे की प्रक्रिया रोक दी।यह घटना एक बार फिर से सड़क सुरक्षा और सावधानी की आवश्यकता को उजागर करती है। स्थानीय प्रशासन और पुलिस द्वारा लगातार यातायात नियमों के पालन की अपील की जाती रही है, ताकि इस प्रकार की दुर्घटनाओं से बचा जा सके।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!