पंचायत चुनाव 2026: चंबा जिले की अनुपूरक मतदाता सूचियां 20 अप्रैल को अंतिम रूप से प्रकाशित

पंचायत चुनाव 2026: चंबा जिले की अनुपूरक मतदाता सूचियां 20 अप्रैल को अंतिम रूप से प्रकाशित

चम्बा 21 अप्रैल मुकेश कुमार (गोल्डी)

चंबा: राज्य निर्वाचन आयोग, हिमाचल प्रदेश शिमला द्वारा जारी निर्देशों के तहत पंचायत चुनाव 2026 की तैयारियां तेज हो गई हैं। पंचायत राज संस्थाओं के सामान्य चुनाव के लिए अनुपूरक मतदाता सूचियों को तैयार करने की प्रक्रिया पूरी कर ली गई है।जारी कार्यक्रम के अनुसार जिला चंबा की सभी ग्राम पंचायतों (पुनर्गठन, विभाजन एवं न्यायालय में लंबित मामलों से संबंधित पंचायतों को छोड़कर) में 1 अप्रैल 2026 को अर्हता तिथि मानते हुए अनुपूरक मतदाता सूचियां तैयार की गई हैं। इन सूचियों का अंतिम प्रकाशन 20 अप्रैल 2026 को किया जाना निर्धारित किया गया है।प्राप्त जानकारी के अनुसार सहायक मतदाता सूची पंजीकरण अधिकारियों एवं खंड विकास अधिकारियों द्वारा तैयार की गई इन सूचियों के संबंध में 10 अप्रैल 2026 तक किसी भी प्रकार की आपत्ति या दावा संबंधित कार्यालय में प्राप्त नहीं हुआ है। इससे स्पष्ट है कि मतदाता सूची तैयार करने की प्रक्रिया पारदर्शी और संतोषजनक रही है।निर्वाचन आयोग के निर्देशों के तहत अब इन सूचियों को अंतिम रूप दे दिया गया है और निर्धारित तिथि को आधिकारिक रूप से प्रकाशित किया जाएगा। इसके बाद पंचायत चुनाव की प्रक्रिया को आगे बढ़ाया जाएगा।प्रशासन ने सभी पात्र मतदाताओं से अपील की है कि वे प्रकाशित मतदाता सूचियों में अपने नाम की पुष्टि अवश्य करें और यदि किसी प्रकार की त्रुटि पाई जाती है तो संबंधित अधिकारियों से संपर्क करें।गौरतलब है कि पंचायत चुनाव ग्रामीण स्तर पर लोकतंत्र की मजबूत नींव माने जाते हैं। ऐसे में मतदाता सूचियों का सही और समय पर प्रकाशन चुनाव प्रक्रिया की निष्पक्षता और पारदर्शिता सुनिश्चित करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाता है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!