जिला स्तरीय नार्को समन्वय समिति की बैठक आयोजित उपायुक्त मुकेश रेपसवाल ने की अध्यक्षता

जिला स्तरीय नार्को समन्वय समिति की बैठक आयोजित उपायुक्त मुकेश रेपसवाल ने की अध्यक्षता

चंबा, 27 अप्रैल मुकेश कुमार (गोल्डी)

उपायुक्त मुकेश रेपसवाल की अध्यक्षता में आज उपायुक्त कार्यालय में नार्को समन्वय समिति की जिला स्तरीय बैठक का आयोजन किया गया।बैठक में जिले में नशीली दवाओं, मादक द्रव्यों की रोकथाम तथा उनकी धरपकड़ हेतु कार्यतंत्र को और अधिक प्रभावी बनाने के संबंध में विभिन्न विभागों के अधिकारियों के साथ विस्तृत चर्चा की गई।उपायुक्त ने संबंधित विभागों के अधिकारियों को निर्देश दिए कि वे अपने-अपने कार्यक्षेत्र में, विशेष रूप से स्कूलों और कॉलेजों में चिट्टा एवं अन्य मादक पदार्थों की रोकथाम के लिए ठोस और प्रभावी कदम उठाएं। पुलिस अधीक्षक विजय सिंह सकलानी ने बैठक की कार्रवाई का संचालन करते हुए बताया कि जिले में नशा विरोधी अभियान के तहत वर्ष 2026 में अब तक 38 मामले दर्ज किए गए हैं।

उन्होंने बताया कि पुलिस द्वारा कुल 14.612 किलोग्राम चरस, 141.92 ग्राम चिट्टा तथा 2.169 किलोग्राम पॉपी प्लांट बरामद की गई है। इन मामलों में कुल 55 आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है, जिनमें से 9 मामले अप्रैल माह में दर्ज किये गये हैं।उन्होंने बताया कि एनडीपीएस मामलों में संलिप्त 5 सरकारी कर्मचारियों के विरुद्ध कार्रवाई की गई है, जिनमें से 2 को निलंबित, 1 सेवानिवृत्त तथा 2 को सेवा से बर्खास्त किया गया है।उन्होंने बताया कि अब तक दर्ज मामलों में से 31 मामलों की जांच जारी है, जबकि 7 मामले न्यायालय में विचाराधीन हैं।बैठक में एसडीएम प्रियांशु खाती, उपायुक्त आबकारी एवं कराधान नूतन महाजन, जिला कार्यक्रम अधिकारी स्वास्थ्य डॉ हरित पुरी सहित विभिन्न विभागीय अधिकारी उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!