डलहौजी पुलिस ने बकरोटा में खड़ी महिंद्रा थार से चोरी का मामला सुलझाया ,दो स्थानीय युवक चोरी के समान सहित गिरफ्तार

डलहौजी पुलिस ने बकरोटा में खड़ी महिंद्रा थार से चोरी का मामला सुलझाया ,दो स्थानीय युवक चोरी के समान सहित गिरफ्तार

डलहौजी/ चम्बा 29 अप्रैल मुकेश कुमार (गोल्डी)

डलहौजी उपमंडल के साथ लगते बकरोटा क्षेत्र में सड़क किनारे खड़ी एक गाड़ी से चोरी के मामले में डलहौजी पुलिस ने बड़ी सफलता हासिल करते हुए दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। यह मामला मार्च माह का है, जब पड़ोसी राज्य जम्मू-कश्मीर से घूमने आए लोगो की महिंद्रा थार नंबर जेके 14 जी 0012 अचानक तकनीकी खराबी के चलते रास्ते में रुक गई थी। मजबूरी में उन्होंने ने गाड़ी को बकरोटा में सड़क किनारे खड़ा कर दिया और पास ही ठहर गए।अगली सुबह जब परिवार गाड़ी के पास लौटा तो उन्होंने पाया कि वाहन से कुछ जरूरी सामान और कई पुर्जे गायब थे। इस घटना से घबराए वाहन मालिक ने तुरंत स्थानीय पुलिस को इसकी सूचना दी। शिकायत के आधार पर पुलिस ने अज्ञात व्यक्तियों के खिलाफ चोरी का मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी।जांच के दौरान पुलिस ने आसपास के क्षेत्रों में पूछताछ और संदिग्ध गतिविधियों पर नजर बनाए रखी। इसी कड़ी में बीते दिन पुलिस को अहम सुराग हाथ लगा, जिसके आधार पर दो युवकों को हिरासत में लिया गया।

आरोपियों की पहचान रितिक और सुनील निवासी वार्ड नंबर 1 (एक), अपर बकरोटा के रूप में हुई है। इस सारे मामले की पुष्टि पुलिस अधीक्षक चंबा विजय कुमार सकलानी नेकरते हुए बताया कि दोनों आरोपियों ने बड़ी चालाकी से गाड़ी से सामान चोरी कर उसे जंगल में छिपा दिया था। वे मौके की तलाश में थे ताकि बाद में इस सामान को बेच सकें। आरोपियों ने जब चोरी का सामान बेचने के लिए स्थानीय मैकेनिकों से संपर्क साधा, तभी पुलिस द्वारा बिछाए गए जाल में फंस गए।पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से चोरी किया गया सामान बरामद कर लिया है, उन्होंने बताया कि दोनों आरोपियों के खिलाफ कानूनी कार्रवाई अमल में लाई जा रही है। फिलहाल पुलिस मामले की गहन जांच कर रही है और यह भी पता लगाने का प्रयास किया जा रहा है कि क्या आरोपी पहले भी ऐसी वारदातों में शामिल रहे हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!