डलहौजी क्षेत्र में 6 मई को बिजली आपूर्ति रहेगी बाधित, मरम्मत कार्य के चलते शटडाउन घोषित

डलहौजी/ चम्बा 04 अप्रैल मुकेश कुमार (गोल्डी)
डलहौजी क्षेत्र के उपभोक्ताओं के लिए महत्वपूर्ण सूचना जारी करते हुए विद्युत उप-मंडल ने बताया है कि 33/11 केवी सब-स्टेशन डलहौजी के अंतर्गत आने वाले 11 केवी बनोखेत फीडर पर आवश्यक मरम्मत एवं रखरखाव कार्य किया जाएगा। इस कारण 6 मई 2026, बुधवार को सुबह 10 बजे से शाम 5 बजे तक बिजली आपूर्ति पूरी तरह बाधित रहेगी। मिली जानकारी के अनुसार, इस दौरान डलहौजी रोड पर स्थित सुर्ल नोखेत बस स्टैंड से वाटिका तक का क्षेत्र, साथ ही Hotel Pinewood, Blue Magnet, Tandon Classic, Jade Mountain और Pacific Inn सहित आसपास के क्षेत्रों में विद्युत आपूर्ति प्रभावित रहेगी। विभाग ने स्पष्ट किया है कि यह शटडाउन पूरी तरह मौसम की स्थिति पर भी निर्भर करेगा, इसलिए समय में परिवर्तन संभव है।

विद्युत विभाग के सहायक अभियंता इंद्रजीत सिंह ने जानकारी देते हुए बताया कि यह कार्य क्षेत्र में बिजली आपूर्ति को बेहतर और सुचारु बनाने के उद्देश्य से किया जा रहा है। समय-समय पर इस प्रकार के रखरखाव कार्य आवश्यक होते हैं, ताकि भविष्य में किसी प्रकार की तकनीकी खराबी या अनियोजित बिजली कटौती से बचा जा सके।विभाग ने आम जनता से सहयोग की अपील करते हुए कहा है कि निर्धारित समय के दौरान आवश्यक कार्य पहले ही निपटा लें और असुविधा से बचने के लिए वैकल्पिक व्यवस्थाएं कर लें।स्थानीय निवासियों और व्यापारियों से भी अनुरोध किया गया है कि वे इस निर्धारित शटडाउन के दौरान संयम बनाए रखें और विभाग को सहयोग प्रदान करें, ताकि कार्य समय पर और सुरक्षित तरीके से पूरा किया जा सके।