जिला चम्बा में कांग्रेस की ऐतिहासिक जीत, एक दशक बाद नगर परिषद पर कब्जा

जिला चम्बा में कांग्रेस की ऐतिहासिक जीत, एक दशक बाद नगर परिषद पर कब्जा

चम्बा/ डलहौजी/ भटीयात 18 मई चंबा न्यूज़ एक्सप्रेस

जिला चम्बा के नगर निकाय चुनावों में इस बार कांग्रेस ने शानदार प्रदर्शन करते हुए भाजपा को कड़ी टक्कर दी और कई क्षेत्रों में बढ़त बनाकर जीत हासिल की। करीब दस वर्षों के लंबे अंतराल के बाद कांग्रेस ने चम्बा नगर परिषद पर दोबारा कब्जा जमाया है, जिससे पार्टी कार्यकर्ताओं और समर्थकों में भारी उत्साह देखा जा रहा है।चम्बा नगर परिषद के चुनाव परिणामों में कांग्रेस को 6 सीटें मिलीं, जबकि भाजपा को 5 सीटों पर संतोष करना पड़ा। यह मुकाबला बेहद कांटे का रहा, लेकिन अंततः कांग्रेस ने बढ़त बनाते हुए जीत दर्ज की।

वहीं, चुवाड़ी नगर पंचायत में कांग्रेस ने स्पष्ट बहुमत हासिल करते हुए 5 सीटें जीतीं, जबकि भाजपा केवल 2 सीटों तक सिमट गई।इसके अलावा, डलहौजी नगर परिषद में भी कांग्रेस ने अच्छा प्रदर्शन करते हुए 5 सीटों पर जीत दर्ज की, जबकि भाजपा को 4 सीटें मिलीं।बता दे डलहौजी के वार्ड नंबर 4 में दो प्रत्याशियों अजय नाहर व प्रवीण के बीच टॉस करवाया गया जिस पर कांग्रेस प्रत्याशी प्रवीण विजय हुए ।इन परिणामों से साफ है कि जिले में कांग्रेस की पकड़ मजबूत हुई है और जनता ने पार्टी पर अपना भरोसा जताया है।

कांग्रेस नेताओं ने इस जीत का श्रेय चम्बा की जागरूक और प्रबुद्ध जनता को दिया है। उन्होंने कहा कि यह जीत जनता के विश्वास, पार्टी की नीतियों और कार्यकर्ताओं की मेहनत का परिणाम है। साथ ही सभी कार्यकर्ताओं, समर्थकों और मतदाताओं का आभार व्यक्त करते हुए उन्हें हार्दिक बधाई दी गई।इन चुनाव परिणामों ने जिले की राजनीति में नई दिशा तय कर दी है और आने वाले समय में इसका व्यापक प्रभाव देखने को मिल सकता है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!