राजा का तालाब के पास पुलिस की कार्रवाई, 10.14 ग्राम हेरोइन के साथ युवक गिरफ्तार

राजा का तालाब के पास पुलिस की कार्रवाई, 10.14 ग्राम हेरोइन के साथ युवक गिरफ्तार

कांगडा/ नूरपुर, 18 मई चंबा न्यूज़ एक्सप्रेस (ब्यूरो)

नशे के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत CIA टीम नूरपुर को एक महत्वपूर्ण सफलता हाथ लगी है। पुलिस ने राजा का तालाब क्षेत्र में गश्त के दौरान एक संदिग्ध व्यक्ति को गिरफ्तार कर उसके कब्जे से 10.14 ग्राम हेरोइन बरामद की है।प्राप्त जानकारी के अनुसार, पुलिस टीम गांधी मार्केट (राजा का तालाब) क्षेत्र में नियमित गश्त पर थी। इसी दौरान पुलिस की नजर एक व्यक्ति पर पड़ी, जिसकी गतिविधियां संदिग्ध प्रतीत हो रही थीं। संदेह के आधार पर पुलिस ने उसे रोककर पूछताछ की और बाद में उसकी तलाशी ली। तलाशी के दौरान उसके पास से 10.14 ग्राम हेरोइन बरामद हुई, जिसके बाद उसे मौके पर ही गिरफ्तार कर लिया गया।आरोपी की पहचान रितेश ठाकुर (36 वर्ष) पुत्र स्वरूप सिंह ठाकुर निवासी ग्राम एवं डाकघर अमलेला, तहसील जवाली, जिला कांगड़ा (हिमाचल प्रदेश) के रूप में हुई है।

पुलिस ने आरोपी को हिरासत में लेकर उसके खिलाफ रेहन पुलिस थाना में एनडीपीएस अधिनियम के तहत मामला दर्ज कर लिया है।पुलिस अधीक्षक पुलिस जिला नूरपुर कुलभूषण वर्मा ने बताया कि आरोपी से पूछताछ की जा रही है, ताकि यह पता लगाया जा सके कि वह नशीले पदार्थ की आपूर्ति कहां से कर रहा था और इसके पीछे कोई बड़ा नेटवर्क तो सक्रिय नहीं है। इस मामले में आगे की जांच जारी है और पुलिस संभावित अन्य आरोपियों की तलाश में भी जुटी हुई है।नूरपुर पुलिस ने आम नागरिकों से अपील की है कि वे नशे के खिलाफ इस अभियान में सहयोग करें और किसी भी संदिग्ध गतिविधि की जानकारी तुरंत पुलिस को दें, ताकि समाज को नशे की बुराई से मुक्त किया जा सके।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!