नूरपुर में नशे के खिलाफ बड़ी कार्रवाई, जिला चम्बा के चार युवक चिट्टे सहित गिरफ्तार

नूरपुर में नशे के खिलाफ बड़ी कार्रवाई, जिला चम्बा के चार युवक चिट्टे सहित गिरफ्तार

कांगड़ा/ नूरपुर, 03 जून चंबा न्यूज़ एक्सप्रेस (ब्यूरो)

नशे के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत नूरपुर पुलिस को आज सुबह बड़ी सफलता हाथ लगी है। पुलिस ने नियमित चैकिंग के दौरान चार युवकों को चिट्टा (हेरोइन) के साथ गिरफ्तार किया है। आरोपियों के कब्जे से न केवल नशीला पदार्थ बरामद किया गया, बल्कि तस्करी में इस्तेमाल की जा रही एक कार को भी जब्त किया गया है।प्राप्त जानकारी के अनुसार, आज 3 जून को सुबह करीब साढे सात बजे पुलिस टीम चक्की पुल कंडवाल के पास नाकाबंदी कर वाहनों की जांच कर रही थी। इसी दौरान एक काले रंग की ऑल्टो कार नंबर HP73A-1965 को जांच के लिए रोका गया। तलाशी के दौरान पुलिस ने कार के अंदर से कुल 4.24 ग्राम चिट्टा बरामद किया।पुलिस ने मौके पर ही कार सवार चारों युवकों को गिरफ्तार कर लिया।

गिरफ्तार आरोपियों की पहचान दरवेश नाथ पुत्र महिंद्र निवासी गांव चुकरासा, डाकघर रारी, कमलेश कुमार पुत्र रंजीत सिंह निवासी करियां, नितिन सिंह पुत्र कपूर सिंह निवासी गांव गुरार, डाकघर राख तथा विकास कुमार पुत्र राज कुमार निवासी करियां, तहसील एवं जिला चम्बा के रूप में हुई है।इस संबंध में पुलिस थाना नूरपुर में एनडीपीएस एक्ट की धारा 21, 25 और 29 के अंतर्गत मामला दर्ज कर लिया गया है। पुलिस ने नशीले पदार्थ और वाहन को कब्जे में लेकर आगे की जांच शुरू कर दी है। पुलिस अधीक्षक कुलभूषण वर्मा ने इस सारे मामले की पुष्टि करते हुए बताया कि नशे के खिलाफ यह अभियान लगातार जारी रहेगा और इसमें संलिप्त किसी भी व्यक्ति को बख्शा नहीं जाएगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!