चंबा में एक दिवसीय प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित, पोषण अभियान व PMMVY पर दिया गया विशेष जोर0

चंबा में एक दिवसीय प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित, पोषण अभियान व PMMVY पर दिया गया विशेष जोर

चंबा 05 जून मुकेश कुमार (गोल्डी)

महिला एवं बाल विकास विभाग, चंबा के मार्गदर्शन में IPE Global Pvt. Ltd. द्वारा 5 जून 2026 को जिला कार्यक्रम अधिकारी कार्यालय, करियां में एक दिवसीय प्रशिक्षण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस प्रशिक्षण का उद्देश्य पोषण अभियान एवं प्रधानमंत्री मातृ वंदना योजना (PMMVY) के प्रभावी क्रियान्वयन को सुनिश्चित करना रहा।कार्यक्रम में जिले के सभी विकास खंडों से बाल विकास परियोजना अधिकारी (CDPO), वृत्त पर्यवेक्षक (सुपरवाइजर) तथा खंड समन्वयक पोषण अभियान सहित लगभग 60 प्रतिभागियों ने भाग लिया। इसके अतिरिक्त IPE Global के डॉ. गौरव सेठी सहित जिला एवं ब्लॉक स्तर के प्रतिनिधि भी प्रशिक्षण में उपस्थित रहे।प्रशिक्षण का संचालन IPE Global Pvt. Ltd. के विशेषज्ञों द्वारा किया गया। इस दौरान राज्य एवं राष्ट्रीय स्तर के विशेषज्ञों ने प्रतिभागियों को विभिन्न महत्वपूर्ण विषयों पर विस्तृत जानकारी प्रदान की। प्रशिक्षण सत्रों में पोषण अभियान के बेहतर कार्यान्वयन, लाभार्थियों के पंजीकरण, निगरानी प्रणाली और रिपोर्टिंग प्रक्रिया पर विशेष चर्चा की गई।इसके साथ ही प्रधानमंत्री मातृ वंदना योजना (PMMVY) के अंतर्गत पात्र लाभार्थियों को प्रदान की जाने वाली वित्तीय सहायता से संबंधित दिशा-निर्देशों पर भी विस्तार से जानकारी दी गई। अधिकारियों को यह सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए कि गर्भवती एवं धात्री महिलाओं को समय पर योजना का लाभ मिल सके।कार्यक्रम के दौरान जिला कार्यक्रम अधिकारी कमल किशोर शर्मा ने उपस्थित अधिकारियों और कर्मचारियों से आह्वान किया कि वे पात्र लाभार्थियों को योजना का अधिकतम लाभ दिलाने के लिए गंभीरता से कार्य करें। उन्होंने कहा कि यदि किसी कारणवश किसी लाभार्थी को योजना का लाभ नहीं मिल पा रहा है, तो IPE Global के सहयोग से उसका समाधान सुनिश्चित किया जाए।इस प्रशिक्षण कार्यक्रम के माध्यम से विभागीय कार्यों में दक्षता बढ़ाने और योजनाओं के प्रभावी क्रियान्वयन की दिशा में महत्वपूर्ण कदम उठाया गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!