ईको पार्क बनीखेत के सौंदर्यीकरण की पहल, एनएचपीसी ने दिया भरपूर सहयोग

ईको पार्क बनीखेत के सौंदर्यीकरण की पहल, एनएचपीसी ने दिया भरपूर सहयोग

डलहौजी/ चम्बा 11 जून मुकेश कुमार (गोल्डी)

नगर पंचायत बनीखेत द्वारा क्षेत्र के प्रमुख पर्यटन स्थल ईको पार्क बनीखेत के सौंदर्यीकरण एवं बेहतर रखरखाव के लिए एक महत्वपूर्ण पहल की गई है। इसी क्रम में आज पार्क में घास कटाई का कार्य विधिवत रूप से प्रारंभ कर दिया गया। इस कार्य में एनएचपीसी बनीखेत का विशेष सहयोग प्राप्त हुआ, जिससे यह अभियान और अधिक प्रभावी तरीके से संचालित हो रहा है।नगर पंचायत के अधिकारियों ने बताया कि ईको पार्क बनीखेत क्षेत्र का एक महत्वपूर्ण आकर्षण केंद्र है, जहां स्थानीय लोगों के साथ-साथ पर्यटक भी बड़ी संख्या में पहुंचते हैं। ऐसे में पार्क की साफ-सफाई और सुंदरता बनाए रखना अत्यंत आवश्यक है। घास कटाई कार्य के माध्यम से पार्क को सुव्यवस्थित और आकर्षक बनाने का प्रयास किया जा रहा है, ताकि आगंतुकों को एक स्वच्छ और सुंदर वातावरण मिल सके।उन्होंने यह भी बताया कि आने वाले समय में पार्क के रखरखाव के लिए अन्य आवश्यक कार्य भी किए जाएंगे, जिनमें सफाई व्यवस्था को सुदृढ़ करना, पौधरोपण और बैठने की बेहतर व्यवस्था शामिल है। इस दिशा में नगर पंचायत निरंतर प्रयासरत है।एनएचपीसी बनीखेत के सहयोग की सराहना करते हुए अधिकारियों ने कहा कि ऐसे सहयोग से ही विकास कार्यों को गति मिलती है। स्थानीय लोगों ने भी इस पहल का स्वागत किया है और उम्मीद जताई है कि इससे ईको पार्क की सुंदरता में और निखार आएगा।नगर पंचायत ने आम जनता से भी अपील की है कि वे पार्क की स्वच्छता बनाए रखने में सहयोग करें और सार्वजनिक संपत्ति को नुकसान न पहुंचाएं ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!