चंबा के 54 सरकारी प्राथमिक स्कूलों को मिले जेबीटी शिक्षक, शिक्षा विभाग ने जारी किए नियुक्ति आदेश

चंबा के 54 सरकारी प्राथमिक स्कूलों को मिले जेबीटी शिक्षक, शिक्षा विभाग ने जारी किए नियुक्ति आदेश

लंबे समय से रिक्त चल रहे पदों पर हुई नियुक्तियां, विद्यार्थियों की पढ़ाई को मिलेगी राहत

चंबा 13 नवंबर चम्बा न्यूज़ एक्सप्रेस (ब्यूरो)

जिला चंबा के सरकारी प्राथमिक विद्यालयों में शिक्षकों की कमी दूर करने की दिशा में शिक्षा विभाग ने महत्वपूर्ण कदम उठाया है। जिले की 54 राजकीय प्राथमिक पाठशालाओं में जेबीटी अध्यापकों की नियुक्ति के आदेश जारी कर दिए गए हैं। लंबे समय से शिक्षकों के रिक्त पदों के कारण प्रभावित हो रही विद्यार्थियों की पढ़ाई को अब गति मिलने की उम्मीद है। विभाग की ओर से सभी चयनित अध्यापकों को नियुक्ति पत्र भी जारी कर दिए गए हैं।जारी नियुक्ति आदेशों के अनुसार सभी नव नियुक्त जेबीटी अध्यापकों को सबसे पहले अपने आवश्यक दस्तावेज पूर्ण करने होंगे। इसके बाद उन्हें संबंधित शिक्षा खंड के खंड प्रारंभिक शिक्षा अधिकारी (बीईईओ) के कार्यालय में ज्वाइनिंग देनी होगी।

विभागीय औपचारिकताएं पूरी होने के बाद उन्हें आवंटित राजकीय प्राथमिक पाठशालाओं में सेवाएं देने के निर्देश जारी किए जाएंगे।नियुक्ति आदेशों के तहत सौरभ ठाकुर को शिक्षा खंड डुमेला, वरुण कुमार को मौझी, युवराज सिंह को साहलुई प्रथम, सचिन शर्मा को कसर, नरेंद्र ठाकुर को लंगेरा, हार्दिक दीप सिंह को चंडेरू, पवन कुमार को अलहमी, नीरजला देवी को नरोही, आशीष कुमार को भरदोई, चंदन शर्मा को मैंगल, अंकिता ठाकुर को पुकरू, शीतल शर्मा को ददरियाडू, अभिषेक को चक्की तथा अदिति शर्मा को डुगरेणू स्कूल में तैनाती दी गई है।

इसी तरह जमना देवी को नैनी, प्रियांशु ठाकुर को फनार, हरीश कुमार को थांदल, आशुतोष शर्मा को चुवाड़ी, गोबिंद्रा नेगी को कुथेड़, मयंक जायसवाल को भामल, दीक्षा ठाकुर को शुहगालू, अरुण शर्मा को करटोट और अविनाश ठाकुर को भियोटी स्कूल में नियुक्त किया गया है। अन्य चयनित अध्यापकों को भी जिले के विभिन्न प्राथमिक विद्यालय आवंटित किए गए हैं।प्रारंभिक शिक्षा उपनिदेशक मनोहर लाल ने नियुक्तियों की पुष्टि करते हुए कहा कि सभी चयनित अध्यापकों को नियुक्ति पत्र जारी कर दिए गए हैं। उन्होंने निर्देश दिए कि अध्यापक आवश्यक दस्तावेज तैयार कर संबंधित बीईईओ कार्यालय में शीघ्र अपनी ज्वाइनिंग सुनिश्चित करें। इन नियुक्तियों से ग्रामीण क्षेत्रों के प्राथमिक विद्यालयों में शिक्षकों की उपलब्धता बढ़ेगी और बच्चों को बेहतर शैक्षणिक वातावरण मिल सकेगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!