नूरपुर पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 264.6 ग्राम हेरोइन सहित अंतरराज्यीय तस्कर गिरफ्तार

नूरपुर पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 264.6 ग्राम हेरोइन सहित अंतरराज्यीय तस्कर गिरफ्तार

कांगड़ा/ नूरपुर 12 जून चंबा न्यूज़ एक्सप्रेस (ब्यूरो)

नूरपुर पुलिस ने मादक पदार्थों की तस्करी के खिलाफ बड़ी सफलता हासिल करते हुए एक अंतरराज्यीय नेटवर्क की कमर तोड़ दी है। पुलिस ने क्षेत्र में त्वरित कार्रवाई करते हुए 264.6 ग्राम हेरोइन (चिट्टा) बरामद कर एक शातिर तस्कर को गिरफ्तार कर एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज कर आगे की कार्यवाही शुरू कर दी है।जानकारी के अनुसार, सीआईए नूरपुर की टीम को उलेहड़ियां-मीलवान मार्ग पर रेलवे फाटक के पास गुप्त सूचना मिली थी कि पंजाब का एक सप्लायर सफेद रंग की होंडा अमेज कार नंबर PB-06W-4003 में भारी मात्रा में हेरोइन लेकर मीलवान क्षेत्र में सप्लाई देने आ रहा है। सूचना मिलते ही पुलिस टीम ने बिना देरी किए स्वतंत्र गवाहों को साथ लेकर मौके पर दबिश दी और संदिग्ध वाहन को घेर लिया।तलाशी के दौरान कार के स्टीयरिंग काउल कवर के अंदर छुपाकर रखा गया एक पारदर्शी पॉलिथीन पैकेट बरामद हुआ। ड्रग डिटेक्शन किट से जांच करने पर उसमें हेरोइन होने की पुष्टि हुई, जिसका वजन 264.6 ग्राम पाया गया।गिरफ्तार आरोपी की पहचान 41 वर्षीय जितेंद्र सिंह , निवासी गांव भर्टवाल, तहसील बटाला, जिला गुरदासपुर (पंजाब) के रूप में हुई है। प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि आरोपी का नेटवर्क जम्मू-कश्मीर, पंजाब और हिमाचल प्रदेश तक फैला हुआ है। उसके खिलाफ पहले से ही एनडीपीएस एक्ट के तहत तीन मामले दर्ज हैं।पुलिस अधीक्षक कुलभूषण वर्मा ने मामले की पुष्टि करते हुए बताया कि हेरोइन और तस्करी में इस्तेमाल वाहन को जब्त कर लिया गया है। पुलिस अब इस बात की जांच कर रही है कि यह खेप कहां से लाई गई थी और इसे किसे सप्लाई किया जाना था, ताकि पूरे नेटवर्क का पर्दाफाश किया जा सके।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!