परम एकादशी पर कॉलेज रोड बाजार में छबील का आयोजन, राहगीरों को बांटे शरबत व फल

परम एकादशी पर कॉलेज रोड बाजार में छबील का आयोजन, राहगीरों को बांटे शरबत व फल

डलहौजी/ चम्बा 12 जून मुकेश कुमार (गोल्डी)

कॉलेज रोड मुख्य बाजार में बीते दिन परम एकादशी के पावन अवसर पर स्थानीय दुकानदारों द्वारा श्रद्धा और सेवा भाव के साथ छबील का आयोजन किया गया। इस दौरान बाजार से गुजरने वाले राहगीरों, यात्रियों और स्थानीय लोगों को ठंडा मीठा शरबत एवं ताजे फल वितरित किए गए। भीषण गर्मी के बीच इस सेवा कार्य ने लोगों को राहत प्रदान की और मानवता का सुंदर संदेश भी दिया।छबील के आयोजन में बाजार के अनेक दुकानदारों ने बढ़-चढ़कर भाग लिया और पूरे उत्साह के साथ सेवा कार्य को सफल बनाया। राहगीरों ने भी इस पहल की सराहना करते हुए आयोजकों का आभार व्यक्त किया। आयोजन स्थल पर कुछ समय के लिए विशेष रौनक देखने को मिली और धार्मिक वातावरण बना रहा।दुकानदारों ने जानकारी देते हुए बताया कि परम एकादशी का सनातन धर्म में विशेष महत्व है।

यह एकादशी तीन वर्षों में केवल एक बार आती है, इसलिए इसका धार्मिक और आध्यात्मिक महत्व और भी बढ़ जाता है। इस दिन किए गए दान, पुण्य और सेवा कार्य को अत्यंत फलदायी माना जाता है।आयोजकों ने यह भी बताया कि छबील जैसे सेवा कार्य समाज में भाईचारे और सहयोग की भावना को मजबूत करते हैं। उन्होंने कहा कि भविष्य में भी इस तरह के आयोजन निरंतर जारी रखे जाएंगे, ताकि जरूरतमंद लोगों की सहायता की जा सके और धार्मिक परंपराओं को जीवित रखा जा सके।इस अवसर पर स्थानीय लोगों की सक्रिय भागीदारी ने आयोजन को सफल बनाया और पूरे बाजार में एक सकारात्मक संदेश प्रसारित किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!