रोमांचक मुकाबलों में HPCA बनीखेत की शानदार जीत, बारिश के कारण एक मैच स्थगित

डलहौजी/ चम्बा 12 जून मुकेश कुमार (गोल्डी)
क्षेत्र में आयोजित हो रही आषाढ नाग देवता अंडर-19 एवं स्थानीय क्रिकेट मुकाबलों में खिलाड़ियों ने शानदार प्रदर्शन करते हुए दर्शकों का भरपूर मनोरंजन किया। पहले मुकाबले में HPCA गर्ल्स अंडर-19 टीम का सामना केवी चमेरा की टीम से हुआ। HPCA गर्ल्स ने पहले बल्लेबाजी करते हुए निर्धारित ओवरों में 123 रन बनाए, जिसमें दीपिका ने 31 रनों का महत्वपूर्ण योगदान दिया। गेंदबाजी में वंश ने शानदार प्रदर्शन करते हुए 4 विकेट हासिल किए।लक्ष्य का पीछा करने उतरी केवी चमेरा की टीम ने बेहतरीन बल्लेबाजी का प्रदर्शन करते हुए मात्र 13 ओवरों में ही लक्ष्य हासिल कर लिया और 7 विकेट से जीत दर्ज की। इस दौरान साहिल ने शानदार 62 रन बनाए, जबकि अनन्या ने गेंदबाजी में 2 विकेट लिए।दूसरा मुकाबला बनीखेत 11 और HPCA बनीखेत के बीच खेला जाना था, लेकिन लगातार बारिश के चलते इस मैच को स्थगित कर दिया गया।

आज खेले गए मुकाबले में HPCA बनिखेत ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का निर्णय लिया और टीम ने 201 रनों का मजबूत स्कोर खड़ा किया। हिमांशु ने 75 रन और ईशांत ने 46 रन बनाकर टीम को मजबूत स्थिति में पहुंचाया। गेंदबाजी में साहिल ने 2 विकेट हासिल किए।जवाब में बनीखेत 11 की टीम 124 रनों पर ऑल आउट हो गई। नितिन ने 39 रनों की पारी खेली, लेकिन टीम को जीत दिलाने में असफल रहे। HPCA बनीखेत की ओर से ईशांत ने शानदार गेंदबाजी करते हुए 3 विकेट झटके।इस प्रकार HPCA बनीखेत ने यह मुकाबला बड़े अंतर से जीतकर अपनी मजबूत स्थिति साबित की।