राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला बनीखेत में स्कूल प्रबंधन समिति का गठन, थोमस बने अध्यक्ष

डलहौजी/ चम्बा , 23 जून मुकेश कुमार (गोल्डी)
राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला बनीखेत में 22 जून को पाठशाला प्रबंधन समिति (SMC) के गठन हेतु चुनाव प्रक्रिया सफलतापूर्वक संपन्न हुई। यह चुनाव कार्यकारी प्रधानाचार्य श्रीमती गोपाली नेगी की अध्यक्षता में नए नियमों के तहत आयोजित किया गया। समिति के गठन में महिलाओं की भागीदारी सुनिश्चित करने के लिए कुल सीटों का 50 प्रतिशत महिलाओं के लिए आरक्षित रखा गया।चुनाव प्रक्रिया का संचालन प्रवक्ता हरि प्रसाद शर्मा द्वारा किया गया। उन्होंने सभा को संबोधित करते हुए बताया कि समिति सदस्य के लिए किसी भी अभिभावक का नाम प्रस्तावित करने के लिए एक अभिभावक द्वारा प्रस्ताव और कम से कम दो अभिभावकों का समर्थन आवश्यक है।

इस प्रक्रिया के तहत कुल 16 सदस्यों का चयन किया गया, जिनमें थौमस, अनीता देवी, पुष्पा देवी, बवली देवी, नीलम, रीना देवी, पिंकी देवी, नीलम देवी, जयदेव चौहान, अनीता देवी, शिव कुमार, राजेंद्र सिंह, ऊषा देवी और अदरो देवी शामिल हैं। अध्यापिका अंतिमा शर्मा को भी समिति में शामिल किया गया। प्रधानाचार्य गोपाली नेगी इस समिति की सदस्य सचिव रहेंगी।इसके बाद 23 जून को आयोजित बैठक में सर्वसम्मति से समिति सदस्य थौमस को अध्यक्ष तथा अनीता कुमारी को उपाध्यक्ष चुना गया। प्रधानाचार्य गोपाली नेगी ने सभी नव-निर्वाचित सदस्यों को बधाई देते हुए विद्यालय और विद्यार्थियों के हित में सक्रिय योगदान देने का आह्वान किया।

इस अवसर पर 160 से अधिक अभिभावकों और शिक्षकों की उपस्थिति रही, जिससे कार्यक्रम को व्यापक समर्थन मिला।